- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Cricket Will Add New Audience To Olympics World Athletic Head
Olympics में नए दर्शकों को जोड़ेगा क्रिकेट, ओलंपिक के विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा यह खेल
2028 लॉस एंजिल्स खेलों में क्रिकेट को शामिल किए जाने की सराहना करते हुए अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे चल रहे सेबेस्टियन को ने कहा कि इस कदम से ओलंपिक नए दर्शकों तक पहुंचेगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: 2028 लॉस एंजिल्स खेलों में क्रिकेट को शामिल किए जाने की सराहना करते हुए अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे चल रहे सेबेस्टियन को ने कहा कि इस कदम से ओलंपिक नए दर्शकों तक पहुंचेगी। जो ओलंपिक के विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा। क्रिकेट 1900 के बाद पहली बार टी20 प्रारूप में ओलंपिक में लैट रहा है। इसे 2028 ओलंपिक के लिए पांच अतिरिक्त खेलों में शामिल किया गया है। यह निर्णय 2023 में लिया गया था।
सेबेस्टियन को वर्तमान में विश्व एथलेटिक्स के प्रमुख हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्रिकेट का समर्थन दक्षिण एशिया से कहीं आगे तक फैला हुआ है। दक्षिण एशिया समुदाय की आबादी दो अरब से अधिक है। को ने मीडिया एजेंसी से बात करते हुए कहा कि मैंने अतीत में जो कुछ भी कहा है (नवंबर 2024 में भारत की यात्रा के दौरान), उससे आप समझ गए होंगे कि क्रिकेट ओलंपिक आंदोलन में शामिल होने जा रहा है, खासकर उस समर्थन के साथ जो इसे न केवल दक्षिण एशिया में मिलेगा, बल्कि हमारे सभी बड़े शहरों में रहने वाले दक्षिण एशिया के लोगों से भी मिलेगा।
लंदन और न्यूयॉर्क में भारतीय समूह का है बड़ा दल
उन्होंने कहा कि लंदन और न्यूयॉर्क में हमारे पास बहुत बड़ा भारतीय या दक्षिण एशियाई समुदाय है। दर्शकों का समर्थन भारत, पाकिस्तान या दक्षिण एशिया से कहीं आगे तक फैला हुआ है। यह (ओलंपिक) आंदोलन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह ओलंपिक के लिए बाजार खोलेगा।अभी यह पता नहीं है कि क्रिकेट 2032 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होगा या नहीं, लेकिन भारत को अगर 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी का अधिकार मिल जाता है तो निश्चित रूप से यह ओलंपिक का हिस्सा बनेगा।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 Playoff Schedule: बेंगलुरु से छीनी फाइनल की मेजबानी, अब अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला
नागपुर VPL ऑक्शन में छाए अपूर्व वानखेड़े, बने सबसे महंगे खिलाड़ी; फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर लुटाया पैसा
विदर्भ के खिलाड़ियों को बड़ा मंच, नागपुर की लीग से आईपीएल तक, VPL बना नया प्लेटफॉर्म
जहां कोई नहीं जाता, वहां पहुंचे सचिन तेंदुलकर….आदिवासी बच्चों के साथ नक्सल मुक्त गांव में मनाया बर्थडे
भारत ने 2036 के ओलंपिक मेजबानी के पत्र सौंपा
भारत ने आईओसी के भावी मेजबान आयोग को 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए पहले ही आशय पत्र सौंप दिया है। 68 साल को के नाना का संबंध भारत के पंजाब से है। उन्हें आईओसी अध्यक्ष के रूप में थॉमस बाक की जगह लेने के लिए चुनाव लड़ रहे सात उम्मीदवारों में सबसे आगे माना जा रहा है। आईओसी के 100 से अधिक सदस्य 20 मार्च को कोस्टा नवारिनो के ग्रीक रिसॉर्ट में आईओसी के 18 से 21 मार्च तक आयोजित होने वाले 144वें सत्र में मतदान कर नये अध्यक्ष का चयन करेंगे।
ओलंपिक के 1500 मीटर स्पर्धा में दो बार के स्वर्ण पदक विजेता को भारत जैसे देशों द्वारा ओलंपिक जैसे बड़े आयोजनों की मेजबानी करने में कुछ भी गलत नहीं लग रहा। कुछ लोगों का हालांकि तर्क है कि इसकी भारी लागत का बेहतर इस्तेमाल प्रतिभाओं को निखारने और अन्य खेल बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए किया जा सकता है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
को ने कहा कि आपको दोनों काम करने होंगे। मैंने हमेशा कहा है कि यह उस दुकान की तरह है जिसके पास अच्छी चीजें होने पर लोग आकर्षित होते ही है। नीरज चोपड़ा जैसे प्रदर्शन करने वाले एथलीटों का होना भी बहुत बड़ा प्रभाव डालता है। ऐसे में आपके पास दोनों चीजें होनी चाहिए, इससे एक दूसरे को फायदा होता है। (भाषा इनपुट के साथ)
Cricket will add new audience to olympics world athletic head
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pithoragarh Viral Video: पहाड़ी सड़क पर भिड़े दो हिमालयन भालू, कार सवार ने रिकॉर्ड किया रोमांचक नजारा
May 07, 2026 | 03:28 PMसिंहस्थ 2028 का मेगा प्लान, भोपाल में हुई हाई लेवल मीटिंग; महानिदेशक समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद
May 07, 2026 | 03:24 PMNasrapur Case: 65 वर्षीय आरोपी की पुलिस कस्टडी 12 मई तक बढ़ी, कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी
May 07, 2026 | 03:20 PMViral Lion Attack Video Truth: महिला के पास पहुंचा शेर, लेकिन वीडियो की सच्चाई निकली कुछ और
May 07, 2026 | 03:17 PMSaoli में पिकअप पलटने से 30 महिलाएं घायल; शादी में खाना परोसने जा रही थीं सभी, 8 की हालत गंभीर
May 07, 2026 | 03:12 PMलंबे समय तक बैठने वालों के लिए काम का गैजेट, ऑफिस और घर दोनों जगह मिलेगा पलभर में आराम
May 07, 2026 | 03:11 PMSudipto Sen का बड़ा बयान, बोले- बड़े सितारों के साथ काम करने पर बदल जाता है फिल्म का क्रिएटिव कंट्रोल
May 07, 2026 | 03:06 PMवीडियो गैलरी

चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM
जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM














