Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, क्रिस वोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

Chris Woakes announces retirement: इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया। उन्होंने 15 साल के करियर में दो विश्व कप जीते और 300 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाए।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Sep 29, 2025 | 05:52 PM

क्रिस वोक्स (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chris Woakes announces retirement: इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 36 वर्षीय वोक्स, जिन्होंने आखिरी बार भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था, अब केवल काउंटी क्रिकेट और फ्रेंचाइज़ी लीगों में खेलते नजर आएंगे।

क्रिस वोक्स ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि मैंने तय किया है कि अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का वक्त आ गया है। बचपन से ही इंग्लैंड के लिए खेलने का सपना देखा था और अब जब वह सपना पूरा हुआ है। इंग्लैंड के लिए खेलने का गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि दो विश्व कप जीतना, कुछ शानदार एशेज सीरीज का हिस्सा बनना और इतने सालों तक इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियां हैं।

Pleasure has been all mine. No regrets 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 pic.twitter.com/kzUKsnNehy — Chris Woakes (@chriswoakes) September 29, 2025

15 साल का रहा इंटरनेशनल करियर

क्रिस वोक्स ने जनवरी 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 में डेब्यू किया। उनका टेस्ट डेब्यू 2013 में ओवल में एशेज के आखिरी टेस्ट में हुआ था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में लॉर्ड्स पर पाकिस्तान के खिलाफ 11 विकेट और आयरलैंड के खिलाफ 6/17 का यादगार प्रदर्शन किया था।

क्रिस वोक्स का अंतरराष्ट्रीय करियर बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 62 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करते हुए 192 विकेट चटकाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 विकेट का रहा। बल्ले से भी उन्होंने टेस्ट में एक शतक और सात अर्धशतक जमाए, जिससे उन्होंने एक ऑलराउंडर के रूप में अपनी उपयोगिता साबित की।

यह भी पढ़ें: अर्शदीप ने दौड़ाया ट्रोलिंग टेम्पो…पाकिस्तानियों को फर्श पर पटक कर धोया, तहलका मचा रहे चार VIDEO

वनडे प्रारूप में वोक्स ने 122 मैचों में 173 विकेट लिए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/45 रहा जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू सीरीज़ में ही हासिल किया था। वनडे में उन्होंने कई अहम पारियों से टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। टी20 अंतरराष्ट्रीय में वोक्स ने 33 मुकाबलों में 31 विकेट लिए, हालांकि इस प्रारूप में उनकी बल्लेबाज़ी का मौका कम ही आया।

दो वर्ल्ड कप जीत में रहे है टीम का हिस्सा

वोक्स इंग्लैंड की 2019 की वनडे वर्ल्ड कप और 2022 की टी20 वर्ल्ड कप जीत का अहम हिस्सा रहे। 2015 में जब इंग्लैंड ने सफेद गेंद की क्रिकेट में नई सोच के साथ पुनर्निर्माण शुरू किया, वोक्स उस यात्रा के मजबूत स्तंभ बने। भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट में वोक्स ने कंधा चोटिल होने के बावजूद आखिरी दिन बल्लेबाजी की, वो भी बाएं हाथ में स्लिंग बांधकर। हालांकि उन्होंने एशेज के लिए फिटनेस हासिल करने की कोशिश की, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल नहीं किया। जिसके बाद उन्होंने संन्यास का फैसला किया।

वोक्स ने सभी का किया शुक्रिया अदा

क्रिस वोक्स ने अपने माता-पिता, पत्नी एमी, बेटियां लैला और एवी, साथ ही Barmy Army और इंग्लैंड-वारविकशायर टीम के सभी साथियों और कोचों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि आप सबके बिना यह सफर मुमकिन नहीं था। अब मैं काउंटी क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित हूं।

Chris woakes announces retirement from international cricket

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 29, 2025 | 05:45 PM

Topics:  

  • Chris Woakes
  • Cricket
  • England
  • England Cricket Team

सम्बंधित ख़बरें

1

फिल्म स्टारों जैसी…वो खिलाडी जिसकी एक गलती से खत्म हो गया करियर एवं जिंदगी, जानें उनकी कहानी

2

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेमियन मार्टिन कोमा में, 2003 वर्ल्ड कप का जीता था खिताब

3

T20I इतिहास में भारतीय महिला टीम ने तीसरी बार 5-0 से किया क्लीन स्वीप, श्रीलंका का सूपड़ा साफ

4

साल 2025 की बेस्ट प्लेइंग-11 घोषित, 4 भारतीयों को मिली जगह; टेम्बा बावुमा को सौंपी गई कप्तानी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.