Coldplay के लाइव शो में छाए बुमराह, क्रिस मार्टिन ने दिया खास तरीके से सम्मान, देखें वीडियो
भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लाइव कॉन्सर्ट के दौरान वाहवाही मिली। कोल्डप्ले के सिंगर क्रिस मार्टिन ने मुंबई कॉन्सर्ट में लगातार दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह की तारीफ की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जसप्रीत बुमराह और क्रिस मार्टिन (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लाइव कॉन्सर्ट के दौरान वाहवाही मिली। कोल्डप्ले के सिंगर क्रिस मार्टिन ने मुंबई कॉन्सर्ट में लगातार दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह की तारीफ की। रविवार को बुमराह की अलग तरह से सराहना की गई। बुमराह के लिए क्रिस मार्टिन ने बड़ी स्क्रीन पर एक वीडियो दिखाया। जिसके बाद दर्शकों में अलग तरह की उत्साह देखने को मिली।
बुमराह ने पिछले साल की शुरुआत में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ओली पोप के एक शानदार यॉर्कर के जरिए बोल्ड किया था। क्रिस मार्टिन ने इसी वीडियो को कॉन्सर्ट में चलाया और दर्शकों का शोर सूनने को मिला। इसके बाद बुमराह ने क्रिस मार्टिन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कॉन्सर्ट के दौरान ऐसा किया। यह वाकई में शानदार था।
बुमराह ने की तारीफ
बुमराह ने एक्स पर उस पल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इससे मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। मुंबई में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में अविश्वसनीय माहौल देखने को मिला। यह जो देखा वो काफी खास था। रविवार (19 जनवरी) की क्लिप में मार्टिन को यह कहते हुए सुना जा सकता है: “दुनिया के नंबर 1 जसप्रीत को सम्मान और प्यार के साथ। हमें उम्मीद है कि हम भारत द्वारा इंग्लैंड को ध्वस्त करने की एक छोटी सी क्लिप दिखाकर जसप्रीत को प्यार भेज सकते हैं। वीडिया नीचे देख सकते हैं..
सम्बंधित ख़बरें
Team India के आयरलैंड दौरे पर चमकेगी इन 3 युवाओं की किस्मत! वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से कटेगा किसका पत्ता
RR के लिए 12 नंबर पहनने वाले वैभव को टीम इंडिया में क्यों मिली नंबर 3 की जर्सी? जानें इसके पीछे की कहानी
लेडीज एंड जेंटलमेन…वो आ गया…वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की जर्सी, सचिन तेंदुलकर का तोड़ेंगे रिकॉर्ड!
श्रीलंका के बाद आयरलैंड में तहलका मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, हेड टू हेड रिकॉर्ड देखकर दंग रह जाएंगे आप!
This made me smile! Incredible vibe at the @coldplay concert in Mumbai (from what I’ve seen here) and even more special to be mentioned ✨ pic.twitter.com/SQuTVbwhWs — Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) January 20, 2025
क्रिस मार्टिन ने बुमराह के बारे में कहा कि कल हमने अपने शो में कहा था कि जसप्रीत बुमराह ने हमें शो रोकने के लिए कहा था। वह बैकस्टेज थे और मुझे गेंदबाजी करना चाहते थे। यह सच नहीं है। मुझे बहुत अफसोस है। मार्टिन ने इस बात की माफी भी मांग ली। उन्होंने कहा कि यह झूठ था।
बुमराह अभी हैं चोटिल
बुमराह बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पांचवें मुकाबले में चोटिल हो गए। उसके बाद वो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नहीं दिखेंगे। बुमराह की पीठ में खिचांव के कारण ही भारतीय टीम को नुकसान हुआ है। चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया है। जिसमें बुमराह को शामिल किया गया।
अगरकर ने टीम की घोषणा के बाद बताया कि बुमराह को पांच सप्ताह के लिए आराम दिया गया है। उम्मीद है कि वह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फिट हो जाएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। वहीं दूसरा मुकाबला 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा।
