CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
IPL 2026: अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स ज्यादा बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
डेवाल्ड ब्रेविस (फोटो- सोशल मीडिया)
CSK vs SRH IPL 2026 1st Inning Highlight: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने हैदराबाद के सामने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। अब हैदराबाद को ये मुकाबला जीतने के लिए 181 रन बनाने होंगे। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन डेवाल्ड ब्रेविस ने तो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कप्तान पैट कमिंस रहे।
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी
अपने होम ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद के सामने चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज व्यक्तिगत रूप में भी ज्यादा रन नहीं बना पाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा 44 रन की पारी डेवाल्ड ब्रेविस की तरफ से देखने को मिली। उन्होंने ये रन 44 गेंदों में 4 छक्कों और दो चौके की मदद से बनाए। इससे पहले शुरुआत में चेन्नई को तीसरे ही ओवर में 31 रन के स्कोर पर पहला झटका लग गया। इसके बाद 48 रन पर दूसरा तो 90 और 100 रन क्रमश: तीसरा व चौथा झटका लगा। कुल मिलाकर मुकाबले में चेन्नई की तरफ से ज्यादा बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली। जिसका नतीजा ये रहा कि टीम 200+ टारगेट खड़ा करने में असफल रही।
सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 13 गेंदों में 27 रन की छोटी पारी खेली। इसके अलावा अंत में शिवम दुबे ने 26 रन बनाए। वहीं, कार्तिक शर्मा के बल्ले से 32, उर्वील पटेल 13 तो प्रशांत वीर 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
कप्तान पैट कमिंस ने लिए 3 विकेट
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएसके संजू सैमसन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा को पवेलियन भेजकर तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा युवा गेंदबाज साकिब हुसैन ने 2 बल्लेबजों को अपना शिकार बनाया। वहीं, प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा को 1-1 विकेट मिला।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन।
सनराइडर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।
