Champions Trophy: सेमीफाइनल हारने के बाद डेविड मिलर अब न्यूजीलैंड के जीत की करने लगे दुआ, आखिर क्यों हो गए भारत के खफा
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से सेमीफाइनल में बाहर होने से बाहर होने के बाद साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी डेविड मिलर ने चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम की आलोचना भी की थी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
डेविड मिलर (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से सेमीफाइनल में बाहर होने से बाहर होने के बाद साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी डेविड मिलर ने चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम की आलोचना भी की थी। हार के बाद डेविड मिलर ने यहां तक कह दिया कि वो चैंपियंस ट्रॉफी में अब न्यूजीलैंड का समर्थन करेंगे।
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा कि दुबई से लौटने के बाद लाहौर में दूसरा सेमीफाइनल खेलना उनकी टीम के लिए आदर्श स्थिति नहीं थी। दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 50 रन से हार गई थी। कराची में ग्रुप चरण का आखिरी मैच खेलने के तुरंत बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम को अगली सुबह तड़के दुबई के लिए उड़ान पकड़नी पड़ी।
हाइब्रिड मॉडल के कारण हुए नाराज
हाइब्रिड मॉडल पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमों को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए ग्रुप चरण के मैच के परिणाम आने तक दुबई में डेरा डालना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ग्रुप बी से शीर्ष स्थान पर रहा था और भारत के ग्रुप ए में चोटी पर रहने के कारण उसे सेमीफाइनल खेलने के लिए वापस पाकिस्तान लौटना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
देश के लिए 37 साल में संन्यास से की वापसी, T20 World Cup से पहले इस खिलाड़ी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
क्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में हलचल, साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी ने किया इंटरनेशनल रिटायरमेंट का ऐलान
Cricket South Africa Central Contract: बर्गर-मिलर बाहर तो ब्रेविस और बॉश की हुई एंट्री, यहां देखें पूरी लिस्ट
लगातार फ्लाइट में इधर-उधर करने से हुए परेशान
इस मैच में नाबाद शतक जड़ने वाले मिलर ने कहा कि यह भले ही एक घंटे और 40 मिनट की उड़ान है लेकिन कहने का मतलब यह है कि हमें ऐसा करना पड़ा। मैच के तुरंत बाद अगली सुबह हमें विमान पकड़ना पड़ा ताकि हम सही समय पर दुबई पहुंच सके। फिर हम शाम 4 बजे दुबई पहुंचे और सुबह 7.30 बजे हमें वापस आना पड़ा।
न्यूजीलैंड का समर्थन करूंगा
बुधवार को दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के न्यूजीलैंड से हारने के बाद निराश मिलर ने संवाददाताओं से कहा कि यह कहीं से अच्छी स्थिति नहीं है। मैं ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि मैं न्यूजीलैंड का समर्थन करूंगा। हार के बाद अब डेविड मिलर न्यूजीलैंड को समर्थन करने की बात कह रहे हैं। वो आईसीसी के इस कार्यक्रम से परेशान होकर भारतीय टीम पर भी तंज कसा है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
केन विलियमसन और रचिन रवींद्र के शतकों ने न्यूजीलैंड को गद्दाफी स्टेडियम में 362/6 का विशाल स्कोर बनाने में मदद की। मिलर ने फिर शतक बनाया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका 312/9 पर समाप्त हुआ। मिलर ने कहा कि हमने वास्तव में अच्छा योगदान दिया, कुछ अर्द्धशतक बनाए। हमारे पास वास्तव में अच्छी नींव थी। दुर्भाग्य से, बीच में, हमने कुछ विकेट बहुत अधिक खो दिए।
