-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Champions Trophy 2025 Pak Vs Nz Captain Mohammad Rizwan And Shaheen Shah Afridi Fight Watch Video
Champions Trophy 2025, PAK vs NZ: बीच मैदान पर भिड़े कप्तान रिजवान और अफरीदी, जमकर हुई बहस! देखें वीडियो
- Written By: मृणाल पाठक
47वां ओवर फेंकने आए शाहीन शाह अफरीदी के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने जमकर हाथ खोले। जिसके बाद अफरीदी और कप्तान रिजवान में जमकर बहस हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी के बीच हुई बहस (सोर्स- वीडियो)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो गया है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला काफी रोमांचक हो रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जहां पाक की गेंदबाजी के दौरान कप्तान मोहम्मद रिजवान और शाहिन अफरीदी के बीच झड़प देखने मिली।
दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले पाकिस्तान के नए व्हाइट बॉल कप्तान मोहम्मद रिजवान की खूब तारीफ हो रही थी। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की धरती पर ऐतिहासिक जीत के बाद फैंस ने रिजवान को सातवें आसमान पर चढ़ा दिया था। लेकिन अब अपने घरेलू फैंस के सामने दबाव में आते ही कप्तान रिजवान बुरी तरह गुस्साते दिखाई दिए।
47वां ओवर फेंकने आए शाहीन शाह अफरीदी के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने जमकर हाथ खोले। अफरीदी के इस ओवर से कीवी बल्लेबाज ने एक चौके और दो छक्कों की मदद से 18 रन बटोरे। अफरीदी के खिलाफ चौकों और छक्कों की बरसात से कप्तान रिजवान काफी परेशान दिखे। जहां रिजवान ने बीच मैदान पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया। जिसके बाद पाकिस्तानी कप्तान और अफरीदी के बीच तीखी बहस देखी गई।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: अमेलिया केर का कप्तानी धमाका, न्यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में आयरलैंड को 4 रनों से दी मात
Women’s T20 World Cup: लगातार दो हार बर्दाश्त नहीं कर पाई पाकिस्तानी कप्तान, डग आउट हुए भावुक, छलक पड़े आंसू
New Zealand Cricket: न्यूजीलैंड ने किया 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, कॉनवे-टिकनर की हुई वापसी
IND vs PAK मैच में ग्रुप स्टेज में ही हो गया बड़ा कमाल, T20 वर्ल्ड कप में बन गया एक और नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
pic.twitter.com/c6nXgP5PTB — Nihari Korma (@NihariVsKorma) February 19, 2025
वहीं पाकिस्तान के कप्तान ने मैदान पर एक बार नहीं बल्कि कई बार अपना आपा खोया। रिजवान कई बार अपने ही गेंदबाजों पर चिल्लाते नजर आए। चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही, लेकिन टीम संभलने में सफल रही। तीन विकेट जल्दी गंवाने के बाद विल यंग और टॉम लैथम ने कमान संभाली और पाकिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं।
यंग और लैथम ने पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार को निशाना बनाया और उनके खिलाफ कुछ जोरदार शॉट लगाए। जैसे ही अबरार की एक ओवर में धुनाई हुई, कप्तान रिजवान दौड़कर उनके पास पहुंचे। रिजवान अबरार को समझाते नजर आए। रिजवान को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह अपनी सलाह अबरार पर थोपते नजर आ रहे हैं।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के लिए बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 320 रन बनाए। टीम की तरफ से विल यंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 107 रनों की लाजवाब पारी खेली। टॉम लेथम का बल्ला भी खूब चला और उन्होंने 104 गेंदों का सामना करते हुए 118 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने भी महज 39 गेंदों में 61 रनों की शानदार पारी खेली।
Champions trophy 2025 pak vs nz captain mohammad rizwan and shaheen shah afridi fight watch video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














