चामरी अथापथु ने वनडे में रचा इतिहास, 4 हजार रन पूरे करने वाली पहली श्रीलंकाई महिला बनीं
Bangladesh vs Sri Lanka: श्रीलंका की कप्तान चामरी अथापथु ने वनडे क्रिकेट में 4000 रन पूरे कर इतिहास रचा। वह यह मुकाम हासिल करने वाली पहली श्रीलंकाई महिला बल्लेबाज बनीं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
चामरी अथापथु (फोटो- IANS)
Chamari Athapaththu Sets a Record: श्रीलंका की कप्तान चामरी अथापथु ने इतिहास रचते हुए वनडे क्रिकेट में 4,000 रन पूरे करने वाली पहली श्रीलंकाई महिला बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने यह उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ महिला विश्व कप 2025 के 21वें मुकाबले में हासिल की। इस मैच में चामरी ने 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से शानदार 46 रन की पारी खेली।
बनाए 4 हजार रन
साल 2010 में वनडे करियर की शुरुआत करने वाली चामरी ने अब तक 120 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 35.17 की औसत से 4,045 रन बनाए हैं। उनके नाम 9 शतक और 20 अर्धशतक दर्ज हैं। चामरी की यह उपलब्धि श्रीलंकाई महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल है, जिसने टीम को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई है। उनकी निरंतरता और आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें आधुनिक दौर की सबसे सफल महिला क्रिकेटरों में शामिल कर दिया है।
17 अप्रैल 2024 को चामरी अथापथु साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मुकाबले में 195 रन की नाबाद पारी भी खेल चुकी हैं। श्रीलंका की ओर से वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला बल्लेबाजों में शशिकला सिरिवर्धने दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2003 से 2019 के बीच 118 मुकाबलों में 18.44 की औसत के साथ 2,029 रन जुटाए। इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतकीय पारियां भी खेलीं।
सम्बंधित ख़बरें
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
ICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
एक ओवर में ठोक दिए 5 लगातार छक्के, छठा लगाने के चक्कर में आउट हुआ कैरेबियाई बल्लेबाज; टला युवराज जैसा रिकॉर्ड
नवी मुंबई में जारी इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। श्रीलंकाई टीम को मुकाबले की पहली ही गेंद पर विशमी गुणरत्ने (0) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान अथापथु ने हसिनी परेरा के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल श्रीलंका ने 16 ओवरों के खेल तक 3 विकेट खोकर 92 रन बना लिए हैं।
श्रीलंकाई टीम इस विश्व कप अब तक 5 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें एक भी जीत नसीब नहीं हुई। यह टीम अंकतालिका में सातवें पायदान पर है। वहीं, बांग्लादेश पांच में से एक मैच जीतकर छठे स्थान पर है।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
विशमी गुणरत्ने, चामरी अथापथु (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, इनोका राणवीरा।
ये भी पढ़ें: जैसे रोशनी हर…सचिन से लेकर मिताली तक, खिलाड़ियों ने देशवाशियों को कुछ यूं दी दिवाली की शुभकामनाएं
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
फरगाना हक, रुब्या हैदर, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान/विकेटकीपर), शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, नाहिदा अख्तर, राबिया खान, निशिता अख्तर निशि, मारुफा अख्तर।
एजेंसी इनपुट के साथ
