ICC रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ी को हुआ जबरदस्त फायदा, इस भारतीय खिलाड़ी को छोड़ा पीछे
ICC Ranking: आईसीसी की नई रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ी को बड़ा फायदा मिला है, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने लंबी छलांग लगाई, वहीं बांग्लादेशी खिलाड़ियों को भी बंपर लाभ हुआ है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
आईसीसी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ी को हुआ नुकसान (फोटो- सोशल मीडिया)
ICC Ranking Update: आईसीसी ने बुधवार को नई रैंकिंग जारी की, जिसमें वनडे फॉर्मेट में कई बड़े बदलाव देखने को मिले। हालांकि टेस्ट और टी20 रैंकिंग में ज्यादा फेरबदल नहीं हुआ है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हाल ही में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बड़ा फायदा मिला है। खास बात यह रही कि एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारतीय बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया।
सलमान अली आगा की लंबी छलांग
पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा को इस रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है। उन्होंने 9 पायदान की छलांग लगाते हुए भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया। पहले 18वें स्थान पर रहने वाले आगा अब केएल राहुल के साथ संयुक्त रूप से 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं अय्यर को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब 14वें पायदान पर आ गए हैं।
मेहदी हसन मिराज का शानदार प्रदर्शन
बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज ने भी शानदार प्रदर्शन का इनाम पाया है। वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में उन्होंने 2 पायदान की छलांग लगाकर चौथे से दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में उन्होंने 3 मैचों में 5 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
IND vs AFG: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत को दिया गेंदबाजी का न्योता, टीम इंडिया में हुए 3 बड़े बदलाव
FIFA World Cup में बड़ा उलटफेर, पराग्वे ने तुर्की को दी करारी शिकस्त, टूर्नामेंट का सफर किया खत्म
FIFA World Cup: स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलेंगे नेमार, ब्राजील के कोच एंसेलोटी ने की पुष्टि
बल्लेबाजी रैंकिंग में भी बदलाव
वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भी कई खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। बांग्लादेश के तंजीद हसन 31 पायदान ऊपर चढ़कर 55वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं लिटन दास ने 10 स्थान की छलांग लगाकर 82वां स्थान हासिल किया। इस सूची में पहले स्थान पर डेरिल मिचेल बने हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर विराट कोहली 791 रेटिंग के साथ मौजूद हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा चौथे और शुभमन गिल पांचवें स्थान पर काबिज हैं।
ये भी पढ़ें: BCCI को बदलना होगा बड़ा नियम, जसप्रीत बुमराह की वजह से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में होगा 2 करोड़ का फेरबदल
टी20 में मिचेल सेंटनर को फायदा
टी20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर को बड़ा फायदा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी सीरीज में उन्होंने अब तक 35 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी लिए हैं। इसी प्रदर्शन के चलते वह टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में 13 पायदान की छलांग लगाकर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
