Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO

India vs Sri Lanka XI: मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका XI के खिलाफ 15 गेंदों में नाबाद 32 रन ठोककर छक्कों की हैट्रिक लगाई। भारत ने 207 रन का लक्ष्य 45 ओवर में 6 विकेट से जीत लिया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Aug 09, 2026 | 09:37 PM

मोहम्मद सिराज(Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Siraj Hat-trick Sixes, India vs Sri Lanka XI: श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए। सलामी बल्लेबाजों से लेकर निचले क्रम तक के बल्लेबाजों ने मैदान पर अपना दम दिखाया। शनिवार को गुरनूर बरार ने एक ओवर में चार छक्के जड़कर सुर्खियां बटोरी थीं, तो रविवार को मोहम्मद सिराज ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए छक्कों की हैट्रिक लगाकर भारत को जीत दिला दी। भारत ने 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 45 ओवर में 4 विकेट खोकर 214 रन बनाए और मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। सिराज ने महज 15 गेंदों में 4 छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 32 रन बनाए।

सिराज ने अंतिम ओवर में जड़े लगातार तीन छक्के

भारत को जीत के लिए 207 रन का लक्ष्य मिला था। दूसरी पारी के 43वें ओवर में मानव सुथार के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद मोहम्मद सिराज बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्हें टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बल्लेबाजी के लिए भेजा था। सिराज ने 44वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद 45वें ओवर में केशरा नुवंता के खिलाफ लगातार तीन छक्के जड़ दिए। सिराज के तीसरे छक्के के साथ ही भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी और ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका भी जड़ दिया।

DSP GOES 6️⃣ 6️⃣ 6️⃣! 🔥 Mohammed Siraj signs off the warm-up game with three sixes on the trot! 💥 #SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameofTestCricket pic.twitter.com/poApnwLVwu — Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 9, 2026

सम्बंधित ख़बरें

Lanka Premier League 2026: गेंदबाजों के कहर से गॉल गैलेंट ने रचा इतिहास; पहली बार जीता LPL खिताब

ब्रेट ली ने बताया क्रिकेट का असली GOAT कौन? सचिन नहीं बल्कि इस दिग्गज को दी सबसे बड़ी उपाधि

जंगल में टाइगर की तलाश, मैदान पर बड़े रिकॉर्ड का शिकार! दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी का नया अंदाज

SL vs IND: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में बनेंगे कई बड़े रिकॉर्ड, गिल-जडेजा समेत इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

जायसवाल और गिल ने दिलाई मजबूत शुरुआत

207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े।
21वें ओवर में शुभमन गिल के रूप में भारत को पहला झटका लगा। गिल ने 54 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 44 रन बनाए। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 61 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद ऋषभ पंत ने 28 रन और ध्रुव जुरेल ने 17 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने 22 रन का योगदान दिया, जबकि मानव सुथार 2 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।

श्रीलंका XI ने दिया था 207 रन का लक्ष्य

इससे पहले रविवार सुबह भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 357 रन के स्कोर पर घोषित कर दी। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने निशान मदुश्का की 63 रन, निपुण धनंजय की 46 रन और अंजला बंडारा की 35 रन की पारियों की मदद से 6 विकेट पर 200 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी।
श्रीलंका XI ने पहली पारी 8 विकेट पर 363 रन के स्कोर पर घोषित की थी। वहीं, भारत ने पहली पारी में 6 विकेट पर 357 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें- Lanka Premier League 2026: गेंदबाजों के कहर से गॉल गैलेंट ने रचा इतिहास; पहली बार जीता LPL खिताब

केशरा नुवंता को मिले दो विकेट

भारत की दूसरी पारी में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन की ओर से केशरा नुवंता ने 2 विकेट हासिल किए। विश्वा फर्नांडो और रमेश मेंडिस को एक-एक सफलता मिली। आखिर में मोहम्मद सिराज की विस्फोटक पारी ने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। उनकी छक्कों की हैट्रिक ने न सिर्फ भारत को जीत दिलाई, बल्कि तीन दिवसीय अभ्यास मैच का रोमांचक अंत भी किया।

Mohammed siraj hat trick sixes india beat sri lanka xi by 6 wickets

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2026 | 09:37 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Mohammed Siraj

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.