WTC Final से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने किया खुलासा, जसप्रीत बुमराह के एक मैसेज ने…
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को पीठ की सर्जरी से पहले बुमराह ने एक खास मैसेज भेजा। जिसके बाद वो सर्जरी करवाने के लिए आश्वस्त हो गए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
कैमरून ग्रीन (फोटो-सोशल मीडिया)
लंदन: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन पीठ की सर्जरी के बाद वापसी कर रहे हैं। ग्रीन को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया है। फाइनल के मुकाबले से दो दिन पहले ग्रीन ने कहा कि जसप्रीत बुमराह का एक मैसेज ने उन्हें सर्जरी करवाने के फैसले को और मजबूत कर दिया।
ग्रीन को पिछले साल ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ हुआ था। यह चोट हालांकि नौ से बारह महीनों में स्वाभाविक रूप से ठीक हो सकती थी, लेकिन उन्होंने अक्टूबर में सर्जरी करवाने का फैसला किया। ग्रीन ने संवाददाताओं से कहा कि जसप्रीत बुमराह ने सर्जरी करवाने से एक रात पहले मुझसे संपर्क किया था। वह उस समय भारतीय टीम के लिए एक टेस्ट मैच खेल रहे थे।
बुमराह ने बढ़ाया आत्मविश्वास
ग्रीन ने कहा कि ऐसी कुछ चीजें वाकई बहुत खास होती हैं और आपको इससे बहुत अच्छा महसूस होता है। उनके जैसे किसी व्यक्ति का साथ मिलना और फिर उन्हें ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन करते देख कर मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। ग्रीन 2023 आईपीएल सत्र में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। उस समय बुमराह सर्जरी से उबरने के लिए टीम से बाहर थे। वह इस सर्जरी के कारण 2022 टी20 विश्व कप खेलने से भी चूक गये थे।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
बुमराह ने सर्जरी के बाद की शानदार वापसी
उन्होंने हालांकि सर्जरी के बाद शानदार वापसी की और भारत को 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के बाद पिछले साल टी20 विश्व कप चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया। बुमराह इसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पांच मैचों में 32 विकेट लेकर श्रृंखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। छब्बीस साल के ग्रीन को जेसन बेहरेनडॉर्फ इसी तरह की सर्जरी से गुजरने वाले अन्य गेंदबाजों से भी उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली।
ग्रीन ने ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ के ‘अनप्लेएबल पॉडकास्ट’ को बताया कि ऑपरेशन का मुख्य कारण हड्डी के कुछ अतिरिक्त भाग को अलग करना था। जाहिर है कि मेरे ‘एल4′ में थोड़ी परेशानी थी और रीढ़ के उस हिस्से पर अतिरिक्त हड्डी विकसित हो गई थी। मझे इस हड्डी के कारण झुकने में भी परेशानी हो रही थी। इस अतिरिक्त हड्डी का दूसरी हड्डियों पर दबाव पड़ा जिससे वहां भी समस्या हो गयी। यह पीठ की चोट के मामले में बेहद दुर्लभ है।
बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे ग्रीन
ग्रीन के इस सप्ताह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि पीठ की चोट का एक सकारात्मक पहलू यह है कि मुझे बल्लेबाज बनने के लिए केवल चार मौके मिले हैं। मुझे लगता है कि मेरा खेल उस समय (टीम में बतौर बल्लेबाज शामिल होगा) और अच्छा रहता है। मैं हमेशा गेंदबाजी करता रहूंगा, लेकिन ऐसी स्थिति में आपको अपने खेल के सिर्फ एक पहलू पर पूरा ध्यान लगाना होता है। (भाषा इनपुट के साथ)
