कैमरून ग्रीन ने बढ़ाई KKR की टेंशन, 25.20 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ बोली के बाद जीरो पर हुए आउट
Cameron Green Out for Duck: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ में कैमरून ग्रीन को खरीदा, लेकिन एशेज के तीसरे टेस्ट में दो ही गेंदों पर आउट होकर टीम की चिंता बढ़ा दी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
कैमरून ग्रीन (फोटो-सोशल मीडिया)
Cameron Green Out for Duck after IPL 2026 Auction: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में केकेआर ने ग्रीन के लिए 25.20 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था।
एडिलेड में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। लाबुशेन के आउट होने के बाद ग्रीन पवेलियन के सामने आए, लेकिन महज दो गेंदों का सामना कर जीरो पर आउट हो गए। इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर ने उन्हें दूसरी ही गेंद पर पवेलियन भेजा।
केकेआर की बढ़ी टेंशन
इस वजह से केकेआर के लिए चिंता बढ़ गई है। बड़ी रकम खर्च कर टीम में शामिल किए गए ग्रीन पर अब सभी की निगाहें लगी हैं। अगर उनका फॉर्म लगातार गिरता रहा, तो फ्रेंचाइजी को भारी आर्थिक और रणनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आईपीएल की इस बड़ी बोली के बाद ग्रीन का प्रदर्शन टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एशेज टेस्ट में उनका यह खराब प्रदर्शन केकेआर के प्रशंसकों और टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का सबब बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
फिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
SRH के खिलाफ चेपॉक में आखिरी बार दिखेंगे MS Dhoni? अश्विन के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, खेल जगत में खलबली
टी20 इंटरनेशनल में कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन
कैमरून ग्रीन ने साल 2022 से अब तक 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 32.56 की औसत और 160.30 की स्ट्राइक रेट से 521 रन बनाए हैं। ग्रीन के नाम टी20I में 42 चौके और 31 छक्के दर्ज हैं, साथ ही उन्होंने 6 अर्धशतक भी लगाए हैं। गेंदबाजी में भी वह उपयोगी साबित हुए हैं और 23.25 की औसत व 8.90 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3 विकेट 35 रन रहा है।
आईपीएल में कैमरून ग्रीन के आंकड़े
आईपीएल में कैमरून ग्रीन अब तक दो सीजन खेल चुके हैं। उन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस और 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान ग्रीन ने 29 मैचों की 28 पारियों में 41.6 की औसत और 153.7 की स्ट्राइक रेट से कुल 707 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनके नाम 62 चौके और 32 छक्के हैं, साथ ही उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। हालांकि, इस लीग में उन्होंने अब तक गेंदबाजी नहीं की है।
ये भी पढ़ें: अभिज्ञान कुंडू ने रचा इतिहास, अंडर-19 में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने
टी20 मैचों में कैमरून ग्रीन का रिकॉर्ड
अगर कैमरून ग्रीन के कुल टी20 करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 63 मुकाबलों में 33.35 की औसत और 151.07 की स्ट्राइक रेट से 1334 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 111 चौके और 63 छक्के लगाए हैं, साथ ही 1 शतक और 8 अर्धशतक उनके नाम दर्ज हैं। गेंदबाजी में ग्रीन ने 34.42 की औसत और 9.05 की इकॉनमी रेट से 28 विकेट हासिल किए हैं, जो उन्हें एक बेहतरीन ऑलराउंडर बनाता है।
