ब्रेंडन टेलर ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, 21वीं सदी में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
Brendan Taylor Breaks Williams Record: जिम्बाब्वे के दिग्गज खिलाड़ी ब्रेंडन टेलर ने चार साल बाद वनडे क्रिकेट में वापसी की है। वापसी के साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ब्रेंडन टेलर (फोटो-सोशल मीडिया)
Brendan Taylor Breaks World Record: जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच दो मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। पहले मुकाबले के दौरान जिम्बाब्वे के ब्रेडन टेलर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपना नाम किया है। ब्रेंडन टेलर 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में सबसे लंबा वनडे करियर रखने वाले खिलाड़ी बन गए।
ब्रेंडन टेलर ने 4 साल बाद वनडे क्रिकेट में वापसी की है। टेलर ने अपना आखिरी वनडे सितंबर 2021 में आयरलैंड के खिलाफ खेला था। उन्होंने वनडे करियर का पहला मैच 20 अप्रैल 2004 को श्रीलंका के खिलाफ बुलावायो में खेला था। जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर को वनडे में डेब्यू किए हुए अब 21 साल और 132 दिन हो चुके हैं और वो अभी भी सक्रिय हैं।
टेलर ने विलियम्स को पीछे छोड़ा
इसके साथ ही टेलर ने अपने टीम के कप्तान सीन विलियम्स से भी आगे निकल गए हैं। टेलर ने अब 21वीं सदी में पदार्पण करने वाले खिलाड़ियों में सबसे लंबे करियर का रिकॉर्ड के मामले में सीन विलियम्स (19 साल और 300 दिन) को पीछे छोड़ दिया है और 20 साल से ज्यादा समय तक खेलने वाले जिम्बाब्वे के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नीदरलैंड्स में बजा भारतीय क्रिकेटर्स का डंका! पीएम मोदी बोले- डच क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं इंडियंस
IPL 2026 फाइनल के बीच अहमदाबाद में मचेगी खलबली! भारत आ रहे हैं PCB चीफ मोहसिन नकवी?
ICC Rankings: बिना मैदान पर उतरे ही चमक गई शुभमन गिल की किस्मत, तो पाकिस्तानी बल्लेबाज को हुआ जबरदस्त नुकसान
वो नेता जो क्रिकेट में बनाना चाहता था अपनी पहचान, पिता की एक सलाह पर बदला करियर, बन गए राजनीति के सुल्तान
तेंदुलकर ओवरऑल सूची में सबसे आगे
इसके साथ ही, टेलर सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष तीन में भी शामिल हो गए हैं। 22 साल और 91 दिनों के करियर के साथ, महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस सूची में सबसे ऊपर हैं, जबकि श्रीलंका के महान बल्लेबाज सनथ जयसूर्या (21 साल और 84 दिन) दूसरे स्थान पर हैं।
यह भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले जिम्बाब्वे को लगा बड़ा झटका, कप्तान हुए टीम से बाहर
सबसे लंबे वनडे करियर वाले पांच खिलाड़ी
| नाम | टीम | करियर अवधि (अवधि) |
|---|---|---|
| सचिन तेंदुलकर | भारत | 22 वर्ष 91 दिन |
| सनथ जयसूर्या | श्रीलंका | 21 वर्ष 184 दिन |
| ब्रेंडन टेलर | ज़िम्बाब्वे | 21 वर्ष 132 दिन* |
| जावेद मियांदाद | पाकिस्तान | 20 वर्ष 272 दिन |
| क्रिस गेल | वेस्टइंडीज | 19 वर्ष 337 दिन |
आईसीसी ने फिक्सिंग मामले में लगाया था बैन
आईसीसी ने मैच फिक्सिंग के संपर्क में आने की सूचना ना देने के कारण जनवरी 2022 में ब्रेंडन टेलर को बैन कर दिया था। ब्रेंडन टेलर ने साढ़े तीन साल का बैन झेला। बैन झेलने के बाद टेलर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। वो टेस्ट में भी इस सदी में सबसे लंबे समय तक खेलने वाले बल्लेबाज बन गए थे। अब उन्होंने यह कारनामा वनडे क्रिकेट के लिए किया है। 39 साल के ब्रेंडन टेलर का वनडे करियर शानदार रहा है। 205 वनडे में 11 शतक और 39 अर्धशतक लगाते हुए 6684 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 145 रन है।
