- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sean Willams Scored Century Against South Africa And Surpasses Hamilton Masakadza
WTC के चैंपियन के सामने सीन विलियम्स ने ठोका शतक, ऐसा करने वाले जिम्बाब्वे के…
जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर खिलाड़ी सीन विलियम्स ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक बनाने वाले जिम्बाब्वे के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

सीन विलियम्स (फोटो-सोशल मीडिया)
बुलवायो: जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में जिम्बाब्वे सीन विलियम्स ने शतकीय पारी खेलते हुए एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह जिम्बाब्वे के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 6 शतक बनाए हैं।
सीन विलियम्स ने इसी के साथ ब्रेंडन टेलर और ग्रांट फ्लावर की बराबरी कर ली है। अब तीनों के नाम 6-6 शतक है। विलियम्स ने हैमिल्टन मसाकाद्जा को पछाड़ कर ये उपलब्धि हासिल की है। हैमिल्टन ने जिम्बाब्वे के लिए 5 शतक जमाए हैं। जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड एंडी फ्लावर के नाम है। उन्होंने 63 टेस्ट मैचों में 12 शतक बनाए हैं। सीन विलियम्स साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले यह कारनामा एंडी फ्लावर ने किया था।
सीन विलियम्स का शतक
बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे मुकाबले में सीन विलियम्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 122 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। वह 137 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 164 गेंदों का सामना किया। जिसमें 16 चौके लगाए। इस दौरान क्रेग एर्विन और सीन विलियम्स के बीच लगभग शतकीय साझेदारी हुई। जिसके बदौलत जिम्बाब्वे की टीम 251 रनों तक पहुंच सकी।
सम्बंधित ख़बरें
WTC Points Table: भारत ने पाकिस्तान को पछाड़कर बिगाड़ा पड़ोसी टीम का खेल, पॉइंट्स टेबल में मची खलबली
देश के लिए 37 साल में संन्यास से की वापसी, T20 World Cup से पहले इस खिलाड़ी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
World Cup दहलीज पर, फिर भी बुमराह को ODI सीरीज से रेस्ट? समझिए BCCI के इस सीक्रेट प्लान की इनसाइड स्टोरी
Blessing Muzarabani की PSL बैन पर एजेंसी का पलटवार, PCB से की प्रतिबंध हटाने की मांग
जिम्बाब्वे को पहले टेस्ट लगा बड़ा झटका, सिर पर गेंद लगने से ब्रायन बेनेट बाहर
ऐसा रहा पहली पारी का हाल
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट पर 418 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इस दौरान साउथ अफ्रीका के लिए लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने अपने डेब्यू मैच में ही 153 रनों की पारी खेली। उसके अलावा कर्विन बॉश ने 100 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 51 रनों की पारी खेली। जिम्बाब्वे के लिए तनाका चिवंगा ने 4 विकेट चटकाए।
केशव महाराज ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका के लिए ऐसा करने वाले पहले स्पिनर बने
वहीं जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 251 रन बनाए। जिसमें सीन विलियम्स ने 137, क्रेग एर्विन ने 36 और ब्रायन बेनेट ने 19 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए मुल्डर ने 4, महाराज ने 3 और युसूफ ने 3 विकेट चटकाए। पहली पारी के आधार पर साउथ अफ्रीका को 167 रनों की बढ़त मिली है।
Sean willams scored century against south africa and surpasses hamilton masakadza
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
May 18, 2026 | 08:53 PMक्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














