पाकिस्तान में LIVE मैच के दौरान बम धमाका, एक की मौत से मचा हड़कंप
Bomb Blast during Cricket Match in Pakistan: पाकिस्तान में क्रिकेट मैच के दौरान आतंकी हमला, बम धमाके में 1 की मौत और कई घायल, पुलिस ने घटनास्थल पर बयान जारी कर जांच शुरू की।
- Written By: संजय बिष्ट
पाकिस्तान में मैच के दौरान हुआ बम धमाका (फोटो- सोशल मीडिया)
Bomb blast in Pakistan during Cricket Match: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक क्रिकेट मैदान में चल रहे मैच के दौरान अचानक बम धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा मैदान गूंज उठा और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दर्शकों की चीख-पुकार और भगदड़ के दृश्य साफ देखे जा सकते हैं।
पाकिस्तान में मैच के दौरान हुआ बम धमाका
यह हादसा शनिवार को बजौर जिले की खार तहसील के कसौर क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। यहां एक स्थानीय स्तर का क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। खेल सामान्य तरीके से चल ही रहा था कि अचानक जोरदार धमाका हुआ। देखते ही देखते मैदान धुएं से भर गया और वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस अप्रत्याशित घटना ने सभी को दहशत में डाल दिया।
पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया कि यह हमला आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के जरिए किया गया। माना जा रहा है कि किसी खास व्यक्ति को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस का कहना है कि हाल ही में सुरक्षा बलों द्वारा शुरू किए गए “ऑपरेशन सर्बाकाफ” के जवाब में यह हमला किया गया हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
अरब सागर में फंसे Indian Vessel की पाकिस्तानी नौसेना ने की मदद, लेकिन जनरेटर नहीं हुआ ठीक
IPL 2026 Playoff Schedule: बेंगलुरु से छीनी फाइनल की मेजबानी, अब अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला
भारत ने क्यों चुकाई पाकिस्तान से सिंधु जल संधि की कीमत? समझौते की इन 5 शर्तों ने बांधे दिल्ली के हाथ
Shehbaz Sharif के परिवार को बड़ी राहत! भ्रष्टाचार के केस में बेटी-दामाद हुए बरी, अदालत ने आरोपों को किया खारिज
पाकिस्तान में डर का माहौल
धमाके के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही ब्लास्ट हुआ, लोग घबराकर भागने लगे। दर्शकों के बीच भगदड़ मच गई और बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी मैदान से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। लोगों के चेहरे पर डर साफ नजर आ रहा था।
This is the menace of Khawarij!At Kausar Ground,Khar,Bajaur,a bomb blast was carried out during a cricket match,targeting innocent civilians.These beasts, who play with the blood of innocents, are the greatest enemies of Islam and humanity.#NoToTerrorism #Bajaur #Pakistan pic.twitter.com/CNnawiXMvt — Eagle Claw (@EagleClawStrike) September 6, 2025
गौरतलब है कि पाकिस्तान में पिछले कुछ समय से आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है। हाल ही में कोहात जिले में पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान तीन आतंकी मारे गए थे, हालांकि एक सिपाही ने भी अपनी जान गंवाई थी। इस तरह की घटनाएं साफ संकेत देती हैं कि पाकिस्तान में सुरक्षा हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें: वॉरियर्स के आगे पस्त हुआ नाइट राइडर्स, तीन विकेट हासिल की जीत
क्रिकेट मैदान में हुआ यह हमला बेहद चौंकाने वाला है, क्योंकि खेल का मैदान आमतौर पर शांति और मनोरंजन का प्रतीक माना जाता है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि आतंकवाद की जड़ें अब भी गहरी हैं और आम लोगों को निशाना बनाने से भी पीछे नहीं हट रहीं।
