Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जन्मदिन विशेष : वो खिलाड़ी जिसने वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रॉफी को नहीं क्रिकेट के भगवान को कंधे पर उठाया, अब हैं लोकसभा सांसद

भारतीय टीम के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर यूसुफ पठान आज 17 नवंबर को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। यूसुफ पठान अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते थे। उनका जन्म 17 नवंबर साल 1982 में वडोदरा गुजरात में हुआ था।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Nov 17, 2024 | 04:36 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर यूसुफ पठान आज 17 नवंबर को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। यूसुफ पठान अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते थे। उनका जन्म 17 नवंबर साल 1982 में वडोदरा गुजरात में हुआ था। यूसुफ पठान ने अपने छोटे भाई इरफान पठान के बाद भारतीय टीम में डेब्यू किया था। यूसुफ पठान का करियर उनके टैलेंट के मुताबिक ज्यादा दिन नहीं चल पाया।

यूसुफ पठान अपने छोटे से करियर में दो बार विश्व कप विजेता टीम के हिस्सा रहे थे। हालांकि यूसुफ पठान का बल्ला अभी भी उसी अंदाज में बोलता है। जैसा पहले बोला करता था। अब यूसुफ पठान पश्चिम बंगाल के बहरामपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। यूसुफ पठान 2007 में टी20 वर्ल्ड कप में और 2011 के वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने वर्ल्ड कप जीतने के बाद सचिन तेंदुलकर को अपने कंधे पर उठाया था।

डेब्यू में नहीं कर सके कमाल

यूसुफ पठान का टी20 डेब्यू शानदार था। 2007 के फाइनल से पहले वीरेंद्र सहवाग चोटिल हो गए थे। उनकी जगह एमएस धोनी ने यूसुफ पठान को मौका दिया। यूसुफ पठान अपने डेब्यू मैच में कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर सके। उन्होंने 8 गेंदों में 15 रन बनाए।

आईपीएल में जड़ा था सबसे तेज शतक

यूसुफ पठान को भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे बड़ा हिटर्स में से एक माना जाता था। आईपीएल के पहले ही सीजन में यूसुफ पठान ने सिर्फ 37 गेंदों में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक जड़ दिया था। 4 सीजन का तक उनका रिकॉर्ड कोई तोड़ नहीं सका था। लेकिन 2013 में क्रिस गेल ने 30 गेंदों पर शतक बनाकर यूसुफ का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

खेल जगत से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

15 गेंदों में जड़ा था अर्धशतक

पठान ने 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलते हुए महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। केकेआर के लिए खेलते हुए यूसुफ ने ऐसी पारी खेली की सभी देखते रह गए। हैदराबाद ने दिए गए 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.2 ओवर में ही जीत लिया। इस दौरान उन्होंने 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 22 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली थी।

यूसुफ पठान का करियर

यूसुफ पठान ने अपने वनडे करियर में 41 पारियों में 810 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए। यूसुफ पठान ने भारत के लिए 18 टी20 पारियों में कुल 236 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 147 के आसपास रहा। वहीं अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो वनडे में 33 और टी20 में 13 विकेट चटकाए।

यूसुफ पठान के रिकॉर्ड्स

• 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरा सबसे तेज आईपीएल शतक (37 गेंदों में) बनाया, उनसे ऊपर 30 गेंदों में शतक के साथ क्रिस गेल हैं।

• रणजी ट्रॉफी में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक (18 गेंदों में) उनसे ऊपर बंधदीप सिंह हैं जिन्होंने 15 गेंदों में अर्धशतक बनाया

• उन्होंने 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक (15 गेंदों में) का रिकॉर्ड बनाया।

• वे 2004-05 के रणजी ट्राफी सत्र में चौथे सबसे अधिक स्कोर करने वाले और तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

Birthday special yusuf pathan celebrate his 42 birthday currently he is mp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 17, 2024 | 04:36 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

वैष्णों देवी मार्ग पर मृतकों की संख्या हुई 34, बारिश ने 115 सालों का रिकार्ड किया ध्वस्त

2

गड़चिरोली में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, 2 दिन चला ऑपरेशन

3

‘मोहन भागवत जैसा बोले, वैसा करके बताए’, नाना पटोले ने बोला हमला, ट्रिपल इंजन सरकार को दी नसीहत

4

मनोज जरांगे को आजाद मैदान में आंदोलन की मंजूरी, पुलिस ने रखीं कड़ी शर्तें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.