Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बस एक विकेट की बात, फिर मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL में भुवनेश्वर कुमार रच देंगे इतिहास

आईपीएल में भुवनेश्वर कुमार पिछले साल हैदराबाद के लिए खेल रहे थे, लेकिन इस साल वो आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में उनके पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 07, 2025 | 07:29 PM

भुवनेश्वर कुमार (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में सोमवार 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जाएगा।  मैच मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला हार कर एक दूसरे के खिलाफ भिड़ने वाली हैं। ऐसे में मुंबई के मैदान पर दोनों टीमें किसी भी कीमत पर मैच जीतना चाहेंगी। मुंबई इंडियंस का इस साल बेहद निराशाजन प्रदर्शन रहा है। दूसरी तरफ बेंगलुरु भी तीन में से एक मुकाबले में हार कर अब मुंबई के खिलाफ भिड़ रही है।

इस मैच में बेंगलुरु के लिए रजत पाटीदार कप्तान होंगे तो वहीं मुंबई की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में होगी। सोमवार को होने वाले इस महामुकाबले में बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर सबकी निगाहें रहनी वाली है। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं। पिछले साल भुवनेश्वर कुमार हैदराबाद के लिए खेल रहे थे, लेकिन इस साल वो बेंगलुरु की जर्सी में दिखाई दे रहे हैं।

भुवनेश्वर इस रिकॉर्ड के करीब

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में आज तीसरे नंबर पर आ सकते हैं। फिलहाल इस लिस्ट में स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल हैं। उन्होंने आईपीएल में 163 मैचों में कुल 206 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके बाद पीयूष चावला दूसरे स्थान पर हैं। पीयूष चावला ने आईपीएल में अब तक कुल 192 मैच खेले हैं और इस दौरान 192 ही विकेट उनके नाम हैं। तीसरे नंबर 183 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा

IPL 2026: आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे की दम चेन्नई ने बनाए 209 रन, पंजाब किंग्स की नजरें लगातार दूसरी जीत पर

‘टॉप ऑर्डर के प्रदर्शन…’, Kuldeep Yadav ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को लेकर दिया बड़ा बयान

क्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 178 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके नाम कुल 183 विकेट हैं। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार को इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत है। यदि आज के मैच में वो मुंबई इंडियंस के खिलाफा एक विकेट भी लेते हैं तो वो आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ जाएंगे।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल

मुंबई इंडियंस: विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुथुर

Bhuvneshwar kumar will become third highest wicket taking bowlers one wicket in ipl

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2025 | 07:29 PM

Topics:  

  • Bhuvneshwar Kumar
  • IPL 2026
  • Mumbai Indians
  • Royal Challengers Bengaluru

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.