Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा

IPL 2026, CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। यह चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार दूसरी हार है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 03, 2026 | 11:40 PM

श्रेयस अय्यर और निहाल वढेरा (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPL 2026, Chennai Super Kings vs Punjab Kings, 7th Match: आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला पंजाब किंग्स ने अपने नाम किया। पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। पंजाब किंग्स ने 210 रनों का पीछा करते हुए 8 गेंद शेष रहते मुकाबले को जीत लिया। वहीं चेन्नई को लागातार इस सीजन में दूसरी हार मिली है।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन महज 7 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर आयुष म्हात्रे ने टीम की पारी को संभाला और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। ऋतुराज 22 गेंदों में 2 चौके लगाने के बाद 28 रन बनाकर आउट हुए। आयुष ने एक छोर से अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 43 गेंदों में 73 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए।

सरफराज और दुबे की शानदार पारी

सरफराज खान बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों का सामना करते हुए 266 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 32 रन बनाए। सरफराज ने अपनी छोटी, लेकिन आतिशी पारी के दौरान 6 चौके और एक छक्का लगाया। अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 45 रन बनाए। शिवम ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और एक छक्का लगाया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए।  गेंदबाजी में पंजाब किंग्स की तरफ से विजयकुमार वैशाक ने 38 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट निकाले। वहीं, युजवेंद्र चहल और मार्को जानसेन ने एक-एक विकेट चटकाया।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त

KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 147 रन पर रोका, दुबे, ग्रीन और त्यागी ने झटके 2-2 विकेट

‘मैं जल्द ही तुम्हारे लिए बोली लगाऊंगा’, अगले साल LSG में जाएंगे वैभव सूर्यवंशी? संजीव गोयनका के दिल में…

एक झटके बदल गई Mohammad Amir की किस्मत, जानिए कैसे अब इस PAK स्टार का IPL में खेलने का सपना हो सकता है पूरा?

पंजाब किंग्स की धमाकेदार शुरुआत

जवाब में 210 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। प्रभसिमरन सिंह ने 11 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, प्रभसिमरन ने 34 गेंदों में 43 रन बनाए। कूपर कोनोली ने 22 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 36 रन बनाए। हालांकि, नेहल वढेरा ने अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 10 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे की दम चेन्नई ने बनाए 209 रन, पंजाब किंग्स की नजरें लगातार दूसरी जीत पर

IPL 2026 में श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी

कप्तान श्रेयस अय्यर एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया। अय्यर 29 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में अय्यर ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। अय्यर के आउट होने के बाद शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने पंजाब किंग्स को कोई और झटका नहीं लगने दिया। शशांक 6 गेंदों में 14 और स्टोइनिस 3 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे। गेंदबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से मैट हेनरी और अंशुल कंबोज ने दो-दो विकेट निकाले।

Punjab kings won by 5 wickets against chennai super kings in ipl 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 03, 2026 | 11:25 PM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • Indian Premier League
  • IPL 2026
  • Punjab Kings

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.