Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MSD ने यूं ही नहीं किया ‘कैप्टन कूल’ का रजिस्ट्रेशन, अब माही को मिलेंगे ये फायदे

अपने शांत स्वभाव और तेज दिमाग के कारण महेंद्र सिंह धोनी को 'कैप्टन कूल' नाम दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने इसी नाम को एक नई पहचान देने का फैसला लिया। अब वो इस नाम के कानूनी रूप से हकदार हो चुके हैं।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jul 02, 2025 | 02:45 PM

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पूरी दुनिया में ‘कैप्टन कूल’ के नाम से पहचाना जाता है। अब वो इस नाम के कानूनी रूप से हकदार हो चुके हैं। पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 16 जून को अपने उपनाम के लिए ट्रेडमार्क आवेदन किया। धोनी ने ये आवेदन ‘कैप्टन कूल’ के लिए दायर किया। महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल इसलिए कहा जाता है, क्योंकि वो मैच के दौरान किसी भी स्थिति में शांत दिखते हैं।

अपने शांत स्वभाव और तेज दिमाग के कारण महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल नाम दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने इसी नाम को एक नई पहचान देने का फैसला किया। अब ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर इससे धोनी को क्या फायदा मिलेगा? आइए जानते हैं कि ऐसा करने से माही को क्या लाभ मिलेगा।

धोनी की ब्रांड वेल्यू को मिलेगी ताकत

धोनी के द्वारा ये ट्रेडमार्क क्लास 41 के तहत रजिस्टर कराया था। ये खेल, कोचिंग सेवाएं, प्रशिक्षण और ट्रेनिंग सुविधाओं जैसी बातों से संबंधित है। कुल मिलाकर अब कोई और व्यक्ति इस नाम का व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं कर सकता है। ऐसे में धोनी की ब्रांड वेल्यू को और ज्यादा ताकत मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें

T20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड

AUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री

T20 World Cup 2026 में फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? ये रहा समीकरण

इटली के खिलाफ विल जैक्स ने जीता पीओटीएम अवॉर्ड, खेली बेहतरीन पारी, तोड़ा मोर्गन का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

अब धोनी इस ट्रेडमार्क के जरिए अपनी पहचान और इस नान को कानूनी सुरक्षा प्रदान कर चुके हैं। जिसके बाद कोई भी अन्य व्यक्ति या कोई संस्था इस नाम का इस्तेमाल व्यापार के उद्देश्य से नहीं कर सकता है। कुल मिलाकर अब इस नाम का इस्तेमाल कमर्शियल रूप से नहीं किया जा सकता है। ऐसे में धोनी के ब्रॉन्ड को काफी मजबूती मिलेगी।

इस मामले की देखरेख कर रही धोनी की वकील मानसी अग्रवाल ने बताया है कि ये कदम धोनी की व्यक्तिगत ब्रॉन्डिंग को सुरक्षि करने के उद्देश्य से उठाया गया है। हालांकि इसके आवेदन के बाद आपत्ति भी उठाई गई थी, जिसमें तर्क दिया गया था कि ये ट्रेडमार्क पहले से रजिस्टर्ड है।

आ गई भारत-पाकिस्तान मुकाबले की तारीख! एशिया कप में इस दिन भिड़ेंगी दोनों टीमें

वहीं, धोनी की तरफ से दलील दी गई थी कि ये उपनाम वर्षों से उनकी पहचान का हिस्सा रहा था। जिसके बाद आपत्तिकर्ता की याचिका को खारिज कर दिया गया। हांलाकि धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन आज भी वो अन्य सक्रिय खिलाड़ियों के तुलना में ज्यादा लोकप्रिय माने जाते हैं। आईपीएल में फैंस उनकी एक झलक को पाने के लिए बेताब दिखते हैं।

Benefits will dhoni get after registering captain cool

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2025 | 01:46 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • MS Dhoni
  • Sports

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.