विराट कोहली-रोहित शर्मा को खेलना होगा विजय हजारे ट्रॉफी, BCCI जल्द ही ले सकता है बड़ा फैसला
Rohit And Virat to Play in VHT: रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बीसीसीआई चाहता है कि वो दोनों खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी जरूर खेले। दोनों खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर बीसीसीआई जल्द की एक बैठक करेगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
BCCI Wants Rohit Sharma And Virat Kohli to Participate in VHT: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेलते देखना चाहते है। यह टूर्नामेंट 24 दिसंबर से 18 जनवरी तक खेला जाएगा। ऐसे में बोर्ड चाहता है कि दोनों खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में जरूर शामिल हो। ताकि उनका मैच प्रैक्टिस बना रहे।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड चाहता है कि दोनों सीनियर बल्लेबाज आने वाली चुनौतियों के लिए घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लें। रिपोर्ट में बताया गया है कि बोर्ड को यह उम्मीद थी कि दोनों अनुभवी खिलाड़ी गर्मियों में इंग्लैंड में भी कुछ क्रिकेट खेलेंगे। अब उन्हें अगले महीने से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की सलाह दी जाएगी।
रोहित तैयार लेकिन कोहली पर अभी भी सस्पेंस
इस महीने की शुरुआत में खबर सामने आई थी कि रोहित शर्मा मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेलने को तैयार हैं, लेकिन विराट कोहली की उपलब्धता पर अभी भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। दिल्ली के लिए कोहली लगभग 10 साल से इस टूर्नामेंट में नहीं खेले हैं। हाल ही में उन्होंने आयुष बदोनी की कप्तानी में रणजी ट्रॉफी का एक मैच जरूर खेला था। ऐसे में यह संभव है कि वह इस बार VHT में भी अपनी घरेलू टीम की ओर से खेलते नजर आएं।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
जिस मैदान पर रिटायर होने की थी चर्चा…वहीं से हिटमैन ने दिया जवाब! रोहित ने लॉर्ड्स में ठोका ऐतिहासिक शतक
BCCI ने बॉम्बे हाई कोर्ट में रखा अपना पक्ष, OCI कार्डधारकों को नहीं मिलेगी घरेलू क्रिकेट में एंट्री
रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का बड़ा बयान, सचिव देवजीत सैकिया ने अफवाहों को किया खारिज
साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के बाद हो सकती है बैठक
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के बाद बीसीसीआई चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के साथ एक अहम बैठक करने की योजना बना रहा है। इस बैठक में 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए रोहित और कोहली की भूमिका पर फैसला किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट अब इस बात पर भी काम कर रहा है कि दोनों खिलाड़ियों के मजबूत बैकअप तैयार किए जाएं, ताकि किसी भी स्थिति में टीम उनके बिना भी संतुलित रहे।
यह भी पढ़ें: IND vs SA: भारतीय टीम में शामिल होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ का रिएक्शन हुआ वायरल, देखें VIDEO
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि रोहित और कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों को उनके भविष्य की भूमिका को लेकर स्पष्टता देना बेहद जरूरी है। सूत्र ने कहा कि वे सिर्फ अनिश्चितताओं के साथ नहीं खेल सकते। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे ODI में दोनों ने जरूर रन बनाए, लेकिन सीरीज पहले ही हार चुके थे। पहले दो मैचों में उनकी फॉर्म चिंताजनक रही। हर बार इस तरह टीम उन्हें राहत नहीं दे सकती।
