क्रिकेट की दुनिया में और बढ़ेगा भारत का दबदबा, जय शाह बने आईसीसी के चेयरमैन
बीसीसीआई के सचिव जय शाह को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का नया चेयरमैन चुना लिया गया है। जय शाह अब आईसीसी में ग्रेग बार्कले की जगह संभालेंगे। जय शाह नामांकन के आखिरी दिन तक जय शाह इकलौते आवेदक रहे। यही वजह है कि उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
जय शाह (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: बीसीसीआई के सचिव जय शाह को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का नया चेयरमैन चुना लिया गया है। जय शाह अब आईसीसी में ग्रेग बार्कले की जगह संभालेंगे। जय शाह नामांकन के आखिरी दिन तक जय शाह इकलौते आवेदक रहे। यही वजह है कि उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है। आईसीसी ने मंगलवार यह ऐलान किया है।
पैंतीस वर्ष के शाह निवर्तमान ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे जिन्होंने लगातार तीसरी बार दावेदारी नहीं करने का फैसला किया। शाह ने आईसीसी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन के तौर पर नामित होने से अभिभूत हूं।
Jay Shah has been elected unopposed as the next Independent Chair of the ICC.https://t.co/Len6DO9xlE — ICC (@ICC) August 27, 2024
सम्बंधित ख़बरें
World Cup दहलीज पर, फिर भी बुमराह को ODI सीरीज से रेस्ट? समझिए BCCI के इस सीक्रेट प्लान की इनसाइड स्टोरी
पाकिस्तान क्रिकेट को फिर होना पड़ा शर्मसार, T20 WC 2026 के दौरान मोहम्मद नवाज की काली करतूत आई सामने
Afghanistan के खिलाफ टेस्ट मैच में कई नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, गिल और बुमराह को मिल सकता है आराम
IPL 2026 के दौरान BCCI का बड़ा प्लान, दो टी20 टीमों के लिए 35 खिलाड़ियों का होगा चयन; अय्यर बनेंगे कप्तान
शाह को अब बीसीसीआई सचिव का पद छोड़ना होगा जिस पर वह 2019 से काबिज हैं। बोर्ड की आमसभा की बैठक अगले महीने या अक्तूबर में होगी। शाह इस समय आईसीसी की सबसे दमदार वित्त और व्यावसायिक मामलों की उप समिति के प्रमुख है। वह 2022 में इस उप समिति के अध्यक्ष बने थे।
यह भी पढ़ें:- दलीप ट्रॉफी से बाहर हुए मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा, जानें किसने ली टीम में जगह
शाह को आईसीसी के सबसे प्रभावशाली चेहरों में से एक माना जाता है। वह वर्तमान में आईसीसी की शक्तिशाली वित्त और वाणिज्यिक मामलों की उप-समिति के प्रमुख हैं। 16 मतदान सदस्यों में से अधिकांश के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं। वर्तमान में, शाह के बीसीसीआई सचिव के रूप में कार्यकाल में एक वर्ष शेष है, जिसके बाद उन्हें अक्टूबर 2025 से तीन साल का अनिवार्य ब्रेक (कूलिंग ऑफ पीरियड) लेना होगा।
यह भारतीय भी रहे हैं आईसीसी चेयरमैन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुमोदित बीसीसीआई संविधान के अनुसार, कोई भी अधिकारी तीन साल की कूलिंग ऑफ अवधि से पहले छह साल तक पद पर रह सकता है। कुल मिलाकर, एक व्यक्ति कुल 18 वर्षों तक पद पर रह सकता है – राज्य संघ में नौ और बीसीसीआई में नौ। क्या शाह सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बन गए हैं? इस नियुक्ति के साथ, 35 वर्ष की आयु में, जय शाह आईसीसी के इतिहास में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बन गए हैं। आपको बता दें कि जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने अतीत में आईसीसी का नेतृत्व किया है।
कौन बनेगा बीसीसीआई सचिव?
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म होने वाला है। जिसके बाद BCCI के मौजूदा सेक्रेटरी जय शाह आईसीसी के चेयरमैन जिम्मेदारी संभालेंगे। जिसके बाद उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का सचिव पद छोड़ना होगा। ऐसे में उनके बाद अरुण जेटली के बेटे रोहन BCCI का यह पद संभाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- LSG के ओनर गोयनका को केएल राहुल ने दिया करारा जवाब! 2024 IPL में मचा था बवाल
