‘इतिहास रचा गया…इतिहास फिर से लिखा गया’, T20 World Cup का खिताब जीतने के बाद BCCI सचिव कह दी ये बड़ी बात
Devajit Saikia: बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने टी20 वर्ल्ड कप का विजेता बनने के बाद भारतीय टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इतिहास रचा गया और इतिहास फिर से लिखा गया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम खिताब जीतने के बाद (फोटो-सोशल मीडिया)
Devajit Saikia on T20 World Cup Win: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम किया। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार वर्ल्ड की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने टीम की जमकर तारीफ की है। सैकिया ने कहा है कि लगातार दो जीत वर्ल्ड क्रिकेट में टीम के दबदबे को दिखाती है। यह पूरे देश के लिए गर्व का पल है।
भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया। भारत तीन बार मेंस टी20 वर्ल्ड कप टाइटल जीतने वाला पहला देश बन गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए, सैकिया ने कहा कि यह जीत देश के लिए जश्न का पल था और उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में टीम के निडर रवैये की तारीफ की।
देवजीत सैकिया ने जीत के बाद क्या कहा?
सैकिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इतिहास रचा गया, इतिहास फिर से लिखा गया। देश टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहा है जिसने हमारे टी20 वर्ल्ड कप को सफलतापूर्वक बचाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और पूरी टीम इंडिया के हर सदस्य को उनके निडर क्रिकेट और कभी हार न मानने वाले रवैये के लिए दिल से बधाई और सलाम।
सम्बंधित ख़बरें
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी में दूसरे ICC खिताब पर होगी नजर
IPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO
IPL 2026: रियान पराग को मिली स्मोकिंग की सजा, आईपीएल ने लिया सख्त एक्शन; लगा भारी जुर्माना
क्या हो गया रियान पराग के क्रिकेट करियर का अंत? BCCI ने Smoking Controversy पर तोड़ी चुप्पी, जानें नियम
वर्ल्ड क्रिकेट में भारत ने बनाया अपना दबदबा
सैकिया ने कहा कि लगातार दो टाइटल जीतना ग्लोबल स्टेज पर भारतीय क्रिकेट की ताकत और निरंतरता को दिखाता है। उन्होंने कहा, “लगातार दो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतना एक शानदार और पहले कभी नहीं देखी गई कामयाबी है, जो वर्ल्ड क्रिकेट में भारत के दबदबे को साबित करती है।”
यह भी पढ़ें: ‘भारत की नीति ने दिलाया खिताब…’, T20 World Cup जीतने वाली टीम इंडिया के मुरीद हुए शोएब अख्तर
मुकाबले का हाल
रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इस पारी में संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन की पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा ने 52 रन टीम के खाते में जोड़े। ईशान किशन ने 54 रन का योगदान दिया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने 26 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों के साथ 52 रन की पारी खेली, जबकि मिचेल सेंटनर ने 43 रन बनाए। भारत ने मैच 96 रन से अपने नाम किया।
