IND vs SA: BCCI ने शुभमन गिल के चोट पर दिया अपडेट, जानें कब खेलते दिखेंगे भारतीय कप्तान?
Shubman Gill Injury: शुभमन गिल को ईडन गार्डन्स टेस्ट में गर्दन में ऐंठन के कारण रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। बीसीसीआई मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है और आगे खेलने पर फैसला रिकवरी पर निर्भर करेगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Shubman Gill Injury Update: भारतीय कप्तान शुभमन गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में जारी पहले टेस्ट मैच के दौरान गर्दन में ऐंठन महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें बल्लेबाजी छोड़कर वापस लौटना पड़ा। फिलहाल गिल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। मैच में कप्तान के खेलने पर फैसला आगे की जांच के आधार पर लिया जाएगा।
शुभमन गिल भारत की पहली पारी में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका लगाया, लेकिन इस बीच उन्हें गर्दन में तकलीफ महसूस हुई। आखिरकार, गिल को रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौटना पड़ा। शुभमन गिल को दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले ही गर्दन में परेशानी महसूस हो रही थी।
बीसीसीआई ने गिल पर दी अपडेट
भारत ने 189 के स्कोर पर अपना नौवां विकेट गंवा दिया था, लेकिन गिल दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। बीसीसीआई ने शनिवार को एक आधिकारिक अपडेट में कहा, “शुभमन गिल की गर्दन में ऐंठन है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है। शनिवार को गिल के खेलने पर फैसला उनकी रिकवरी के आधार पर लिया जाएगा।”
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
IND vs ENG ODI Series: भारतीय टीम से नितीश रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर; धाकड़ ऑलराउंडर शिवम दुबे की हुई एंट्री
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बना 7वीं बार चैंपियन, पेरी ने रचा इतिहास; इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
2024 में भी हुई थी यही समस्या
इससे पहले, अक्टूबर 2024 में बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले गिल को गर्दन में अकड़न की समस्या हुई थी, जिसके कारण उन्हें अंततः मैच से बाहर होना पड़ा था।
मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में महज 159 रन बनाए। मेहमान टीम की ओर से एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट निकाले।
यह भी पढ़ें: IND vs SA: भारत को लगा बड़ा झटका, साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए रिटायर्ड हर्ट
इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 189 रन ही बना सकी। इसी के साथ भारत ने पहली पारी के आधार पर 30 रन की मामूली बढ़त हासिल की। मेजबान टीम की ओर से केएल राहुल ने 39 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी टीम की ओर से साइमन हार्मर ने 4 विकेट निकाले, जबकि मार्को जेनसन को 3 विकेट हाथ लगे।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफ्रीका ने बनाए 93 रन
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना चुकी है। कप्तान टेम्बा बावुमा 29 रन बनाकर नाबाद है। भारतीय टीम के लिए रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए।
