शुभमन गिल और स्मृति मंधाना (फोटो- सोशल मीडिया)
BCCI Naman Awards 2026 Winner List: भारतीय क्रिकेट की शानदार उपलब्धियों और खिलाड़ियों के योगदान का जश्न मनाने के लिए बीसीसीआई ने नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन किया। इस प्रतिष्ठित समारोह में इंटरनेशनल, घरेलू और आयु वर्ग के स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और दिग्गजों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नाम मौजूद रहे।
इस समारोह में वर्तमान खिलाड़ियों के साथ-साथ पूर्व दिग्गजों और उभरते सितारों को भी सम्मान मिला। नमन अवॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पहचान देने का एक बड़ा मंच बन चुका है, जहां हर साल शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है।
इस बार के नमन अवॉर्ड्स में भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा को इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ डेब्यू के लिए सम्मानित किया गया। वहीं महिला वर्ग में यह अवॉर्ड श्री चरणी को मिला। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने डेब्यू प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा। हालांकि हर्षित राणा हाल ही में भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान चोटिल होने के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था। इसके बावजूद उनके प्रदर्शन को बीसीसीआई ने खास तौर पर सराहा।
A phenomenal start to a promising journey in international cricket 🔥🔥 🔹 𝗕𝗲𝘀𝘁 𝗜𝗻𝘁𝗲𝗿𝗻𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻𝗮𝗹 𝗗𝗲𝗯𝘂𝘁 – 𝗠𝗲𝗻 The award goes to the fearless Harshit Rana 👏👏#NamanAwards pic.twitter.com/t42gUQ1XDe — BCCI (@BCCI) March 15, 2026
नमन अवॉर्ड्स 2026 के दौरान भारतीय क्रिकेट के तीन दिग्गजों को कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को पाने वालों में रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज का नाम शामिल है। यह अवॉर्ड बीसीसीआई का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है, जो भारतीय क्रिकेट में लंबे समय तक शानदार योगदान देने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है। इन तीनों दिग्गजों ने अपने करियर में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
🚨 𝗣𝗼𝗹𝗹𝘆 𝗨𝗺𝗿𝗶𝗴𝗮𝗿 𝗔𝘄𝗮𝗿𝗱 🚨 Dominating attacks and delivering big runs when it mattered most 🫡 Congratulations to #TeamIndia captain Shubman Gill on being named 𝐁𝐞𝐬𝐭 𝐈𝐧𝐭𝐞𝐫𝐧𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐂𝐫𝐢𝐜𝐤𝐞𝐭𝐞𝐫 – 𝐌𝐞𝐧 🏆👏#NamanAwards | @ShubmanGill pic.twitter.com/IozcgwWyOD — BCCI (@BCCI) March 15, 2026
भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को साल 2024-25 सीजन के लिए बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (मेन्स) का अवॉर्ड दिया गया। गिल ने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल कर लिया है। वहीं महिला क्रिकेट में यह सम्मान स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को मिला। मंधाना ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड पांचवीं बार जीता है। यह उपलब्धि उनके निरंतर शानदार प्रदर्शन और टीम के लिए अहम योगदान को दर्शाती है।
1⃣8⃣0⃣0⃣ runs
3⃣6⃣ matches
7⃣ centuries Elegance, consistency and a year to remember ✨#TeamIndia vice-captain Smriti Mandhana bags the 𝐁𝐞𝐬𝐭 𝐈𝐧𝐭𝐞𝐫𝐧𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐂𝐫𝐢𝐜𝐤𝐞𝐭𝐞𝐫 – 𝐖𝐨𝐦𝐞𝐧 award for the 5⃣th time 🏆👏#NamanAwards | @mandhana_smriti pic.twitter.com/u9KlB1CTON — BCCI (@BCCI) March 15, 2026
भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को भी इस समारोह में सम्मान मिला। उन्हें 2024-25 सीजन में भारतीय महिला टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए अवॉर्ड दिया गया। दीप्ति का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में टीम के लिए काफी अहम रहा है। इसके अलावा युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे को घरेलू सीमित ओवर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
ये भी पढ़ें: मेहनत का फल हमेशा मिलता है…T20 WC में संजू सैमसन की बल्लेबाजी पर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान