भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
BCCI Announces Schedule for 2026-27 Season: बीसीसीआई ने 2026-27 के घरेलू सीजन के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल ऐलान कर दिया है। इस घरेलू सीजन में भारतीय टीम कुल 22 मैच खेलेगी और ये मुकाबले देश के 17 शहरों में आयोजित होंगे। यह सीजन टीम इंडिया के लिए काफी एक्शन से भरपूर रहने वाला है। इस दौरान कुल चार अंतरराष्ट्रीय टीमें भारत का दौरा करेंगी, जिनमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। घरेलू सीजन की शुरुआत सितंबर में होगी।
टीम इंडिया का घरेलू सीजन वेस्टइंडीज के भारत दौरे से शुरू होगा। यह दौरा 27 सितंबर से शुरू होगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के तीनों मैच त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में होंगे। टी20 सीरीज के मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। इस घरेलू सीजन में भारत के लिए सबसे बड़ी सीरीज ऑस्ट्रेलिया के साथ होगी, जो जनवरी 2027 में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने भारत आएगी।
भारत दिसंबर 2026 में श्रीलंका की मेजबानी करेगा, जिसमें तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज होगी। वनडे मैच दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेले जाएंगे, जबकि T20I मैच राजकोट, कटक और पुणे में होंगे। जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे तीन मैचों की ODI सीरीज खेलने भारत आएगा। इन मैचों का आयोजन कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में होगा।
ये भी पढ़ें: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगा बड़ा झटका, बोर्ड से अनुमति न मिलने पर स्टार तेज गेंदबाज बाहर!