न्यूजीलैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद एक्शन में BCCI, हेड कोच गौतम से पुछे जाएंगे ‘गंभीर’ सवाल!
भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार के बाद से भारतीय कोच गौतम गंभीर सवालों के घेरे में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले समय में गंभीर के लिए चीजें आसान नहीं होगी। BCCI गंभीर से कई तरह के तीखे सवाल भी कर सकता है।
- Written By: मृणाल पाठक
गौतम गंभीर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस टेस्ट सीरीज में कीवियों ने भारत का सूपड़ा साफ कर दिया। कोच गौतम गंभीर और रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। जिसके बाद से ही टीम की हर तरफ आलोचना हो रही है। ऐसे में अब बीसीसीआई भी एक्शन के मूड में दिखाई दे रहा है। कुछ खबरों की मानें तो बीसीसीआई जल्द ही भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर से सवाल जवाब करने वाला है।
दरअसल, भारत की करारी हार के बाद से ही भारतीय कोच गौतम गंभीर सवालों के घेरे में हैं। लगभग चार महीने पहले गंभीर ने भारत के हेड कोच का पद संभाला था। लेकिन अब इस टेस्ट सीरीज में मिली हार ने उन पर भारी दबाव डाल दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आने वाले समय में गंभीर के लिए चीजें आसान नहीं होगी। वहीं ऐसा भी माना जा रहा है कि बीसीसीआई गंभीर से कई तरह के तीखे सवाल भी कर सकता है।
जो शास्त्री-द्रविड़ को नहीं मिला वो BCCI ने गंभीर को दिया
गौतम गंभीर को बीसीसीआई ने कई तरह की सुविधा दी थी। बीसीसीआई की रूल बुक में था कि हेड कोच को चयन समिति की बैठक में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं थी। इससे पहले भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ भी इस बैठक में नहीं जाते थे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए गौतम गंभीर को इसी अनुमति दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
पिता की राह पर चला बेटा, U-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का चयन; श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान
नेट्स पर दिखा Rohit Sharma का रौद्र रूप, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना और लगाए बड़े शॉट्स- VIDEO
जांघ की चोट ने बिगाड़ा हार्दिक पंड्या और टीम इंडिया का पूरा प्लान, भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या खेलेंगे अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज, COE से मिला ग्रीन सिग्नल
यह भी पढ़ें- भारत को मिली न्यूजीलैंड से करारी हार तो इस खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, IPL में भी नहीं लेगा हिस्सा
गंभीर की बातों को नहीं मिलेगा तवज्जो!
भारत को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में भारत को 4 मैचों में जीत और एक मुकाबला ड्रॉ करना होगा, तभी भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच पाएगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस सेलेक्शन के लिए कोच गंभीर को शामिल किया गया था। लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में उनकी बातों को तवज्जो नहीं दिया जाएगा।
सवालों के घेरे में गंभीर की कोचिंग
गंभीर की कोचिंग इसलिए भी सवालों के घेरे में हैं, क्योंकि उनकी कोचिंग में ही भारत 27 साल बाद पहली बार श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज हारा था। उसके बाद भारतीय टीम 24 साल बाद अपने ही घर में न्यूजीलैंड से 3-0 से क्लीन स्वीप हो गई। ऐसे में अब हर कोई गौतम गंभीर की कोचिंग की आलोचना कर रहा है और सवाल खड़े कर रहा है।
