रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या खेलेंगे अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज, COE से मिला ग्रीन सिग्नल
Rohit Sharma and Hardik Pandya in AFG ODI Series: रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने फिटनेस टेस्ट पास कर अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हरी झंडी हासिल कर ली है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Rohit Sharma and Hardik Pandya: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को फिट घोषित कर दिया गया है। ये अपडेट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CEO) की तरफ से दिया गया है। जहां दोनों प्लेयर्स को फिट बताया गया।
पीठ की ऐंठन से जूझ रहे थे हार्दिक
फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद रोहित और हार्दिक का अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना तय हो गया है। पांड्या पीठ में ऐंठन से जूझ रहे थे। इस वजह से आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मैच नहीं खेल पाए थे। उन्हें उनके फिटनेस रूटीन के लिए बैंगलोर में सीओई भेजा गया था।
रोहित IPL 2026 के दौरान हुए थे चोटिल
रोहित शर्मा को भी आईपीएल 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। दोनों सीओई में रिकवरी की प्रक्रिया से गुजर रहे थे, जहां मंगलवार को उन्हें फिट घोषित किया गया। रोहित और पांड्या दोनों ही अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन इनका खेलना फिटनेस टेस्ट पास करने पर निर्भर था। दोनों दिग्गज खिलाड़ी अब अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
क्या हो गया है हार्दिक को? पंड्या की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, फैंस की बढ़ी चिंता
ZIM vs IND 2nd T20I: हरारे की बल्लेबाजी पिच पर फिर बरसेंगे रन? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग टीम
एशियन गेम्स 2026 का क्रिकेट शेड्यूल जारी, भारत सीधे क्वार्टर फाइनल में; पाकिस्तान से कब होगी टक्कर?
विराट कोहली अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
विराट कोहली इंजरी की वजह से अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में रोहित और हार्दिक के फिट घोषित किए जाने से भारतीय टीम मजबूत हुई है। रोहित ने अपना आखिरी वनडे न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जनवरी 2026 को खेला था। हार्दिक ने मार्च 2025 में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद से कोई वनडे नहीं खेला है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे 13 जून को धर्मशाला में खेला जाना है। इसके लिए बुधवार को टीम धर्मशाला पहुंचेगी। दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ और तीसरा वनडे 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: ‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
टी20 विश्व कप 2026 का विजेता बनने के बाद भारतीय टीम का अगला लक्ष्य वनडे विश्व कप 2027 है। अफगानिस्तान सीरीज से टीम इंडिया अपने उस लक्ष्य को पाने की दिशा में कदम बढ़ाएगी।
IANS इनपुट के साथ
