Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पिता की राह पर चला बेटा, U-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का चयन; श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान

India Under-19 Squad: भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ की भारतीय टीम में एंट्री हो गई है। श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया की अंडर-19 टीम में अन्वय को जगह मिली है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 11, 2026 | 08:37 PM

अन्वय द्रविड़ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rahul Dravid Son cricket Debut: भारतीय क्रिकेट में एक और क्रिकेटर के बेटे की एंट्री हो गई। दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रव‍िड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ का सेलेक्शन टीम इंड‍िया की अंडर-19 वनडे टीम में हुआ है। यह टीम जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाएगी। अन्वय 17 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। यह उसी का इनाम है।

बोर्ड ने किया ऐलान

शरत श्रीधरन की अगुवाई में बीसीसीआई की जून‍ियर सेलेक्शन कमेटी ने गुरुवार को श्रीलंका दौरे के लिए वनडे और मल्टी-डे टीमों का ऐलान किया। बोर्ड ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी। पोस्ट के अनुसार, जूनियर क्रिकेट कमेटी ने श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए भारत की पुरुष अंडर-19 टीम चुनी है।

तीन वन-डे और दो मल्टी-डे मैच

इस दौरे में तीन वन-डे और दो मल्टी-डे मैच खेले जाएंगे। दौरे का पहला मुकाबला 4 जुलाई, 2026 को श्रीलंका के हंबनटोटा में होगा। दौरे में तीन वनडे मैच और दो मल्टी-डे मुकाबले खेले जाएंगे। मुकाबले के लिए यशवर्धन सिंह चौहान को कप्तान बनाया गया है। लक्ष्य रायचंदानी उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

अभिषेक बनर्जी पर KMC का शिकंजा, अवैध निर्माण मामले में कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश; 5 दिन में मांगी रिपोर्ट

जयपुर में बड़ा हादसा: इमारत के लिए खुदाई के दौरान ढही मिट्टी, जिंदा दफन हुईं 3 महिला मजदूर

वहां जुल्म हो रहा है, कई लोग शहीद हो गए… POK में हिंसा पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, UN से की ये बड़ी मांग

बिहार NDA में बढ़ी रार! बेटे को MLC न बनाने पर भड़के उपेंद्र कुशवाहा ने याद दिलाया वादा, BJP ने किया पलटवार

🚨 News 🚨 India Men’s U19 squads for Sri Lanka series announced. More Details 🔽https://t.co/tGJ7FRywxK — BCCI (@BCCI) June 11, 2026

भारतीय अंडर-19 टीम

टीम इंडिया की अंडर-19 वनडे टीम- यशबर्धन सिंह चौहान (C), लक्ष्य रायचंदानी (VC), विनीत वीके, सागर विर्क, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (WK), अन्वय द्रविड़ (WK), रोहित अनिल यादव, शविन वी, अनमोलजीत सिंह, वुतकुरी यशवीर गौड़, काव्या परेश पटेल, मोहित उलवा, इशान सूद।

टीम इंडिया की अंडर-19 मल्टी-डे टीम- यशवर्धन सिंह चौहान (C), लक्ष्य रायचंदानी (VC), पटेल कुश, मनाल चौहान, कुशाग्र ओझा, सागर विर्क, मानव कृष्णा (WK), आर्यन संदेश सकपाल (WK), काव्या परेश पटेल, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र, हेमचुदेशन जे, बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, चिगुरुपति वेंकट।

ये भी पढ़ें- वहां जुल्म हो रहा है, कई लोग शहीद हो गए… POK में हिंसा पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, UN से की ये बड़ी मांग

4 जुलाई से होगा मुकाबला

श्रीलंका दौरे का पहला वनडे मैच 4 जुलाई को हम्बनटोटा में सुबह 10 से बजे खेला जाएगा। दूसरा वनडे 6 जुलाई को सुबह 10 बजे हम्बनटोटा और तीसरा वनडे 9 जुलाई सुबह 10 बजे हम्बनटोटा में खेला जाएगा। इसी प्रकार पहला मल्टी-डे मैच 13–16 जुलाई को सुबह 10 बजे गाले में और दूसरा मल्टी-डे मुकाबला 20–23 जुलाई को सुबह 10 बजे कोलंबो मे खेला जाएगा।

Rahul dravid son anvay dravid selected india under 19 squad sri lanka tour

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2026 | 08:37 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Cricket
  • Latest News
  • Rahul Dravid

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.