BCCI ने किया टीमों का ऐलान, श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी, रजत पाटीदार को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
श्रेयस अय्यर ने हाल ही में लाल गेंद वाले क्रिकेट यानी रेड बॉल से छह महीने का ब्रेक लेने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अय्यर ने खुद बोर्ड को इस निर्णय की जानकारी दी है।
- Written By: संजय बिष्ट
श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार (फोटो- सोशल मीडिया)
India A Cricket Team: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 30 सितंबर को कानपुर में खेला जाएगा, जबकि रेस्ट ऑफ इंडिया टीम 1 अक्टूबर को विदर्भ के खिलाफ उतरेगी। इसके साथ ही बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर के रेड बॉल क्रिकेट से लिए ब्रेक को लेकर अपडेट भी दिया है। अय्यर को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया है।
श्रेयस अय्यर के बारे में बीसीसीआई का अपडेट
श्रेयस अय्यर ने हाल ही में लाल गेंद वाले क्रिकेट यानी रेड बॉल से छह महीने का ब्रेक लेने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अय्यर ने खुद बोर्ड को इस निर्णय की जानकारी दी है। इसके पीछे मुख्य कारण उनकी पीठ की समस्या है। अय्यर ने हाल ही में ब्रिटेन में पीठ की सर्जरी करवाई थी और प्रारंभ में तो वह पूरी तरह ठीक लग रहे थे, लेकिन लंबे प्रारूप के मैचों के दौरान उन्हें बार-बार पीठ में ऐंठन और अकड़न महसूस हो रही थी।
इस ब्रेक का उद्देश्य अय्यर अपनी सहनशक्ति बढ़ाने, शरीर की लचीलापन सुधारने और फिटनेस को बेहतर बनाने पर काम करना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि जब वे मैदान पर लौटें तो पूरी तरह फिट और तैयार हों, ताकि लंबी सीरीज और टेस्ट मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के बीच RCB को लगा बड़ा झटका, आखिर क्यों पंजाब किंग्स के खिलाफ बाहर हुए कप्तान रजत पाटीदार?
श्रेयस अय्यर का कटा पत्ता! इंग्लैंड दौरे पर ये धाकड़ खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का कप्तान? ऐसा है BCCI का प्लान
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री! इस खतरनाक टीम के सामने मिल सकता है मौका, BCCI ने किया ऐलान
GT vs RCB: पाटीदार को आउट देने पर भड़के किंग कोहली, मैदान पर चौथे अंपायर से हुई जोरदार बहस, देखें वीडियो
इस कारण, ईरानी कप के लिए उनके चयन पर फिलहाल विचार नहीं किया गया। अय्यर का यह ब्रेक उनकी लंबी अवधि की फिटनेस और प्रदर्शन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बोर्ड ने साफ किया है कि उनकी वापसी की योजना उनके स्वास्थ्य और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए बनाई जाएगी। ऐसे में अगले कुछ महीनों में अय्यर मैदान पर लौटकर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।
पहले वनडे की इंडिया ए टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रियान पराग, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, सिमरजीत सिंह।
दूसरे व तीसरे वनडे की इंडिया ए टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान और बांग्लादेश की भिड़ंत, पिच रिपोर्ट और मौसम की पूरी जानकारी
रेस्ट ऑफ इंडिया टीम
रजत पाटीदार (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), तनुश कोटियन, मानव सुथार, यश ढुल, शेख रशीद, ईशान किशन (विकेटकीपर), गुरनूर बराड़, खलील अहमद, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, सारांश जैन।
