जितना ICC ने इनाम दिया उसका 5 गुना देगा BCCI, वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को 131 करोड़ देने का ऐलान
BCCI Announces Cash Reward: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
टीम इंडिया बनी विश्व विजेता (Image- Social Media)
T20 World Cup 2026: लगातार दूसरी बार T20 World Cup जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम के लिए BCCI ने बड़ा इनाम घोषित किया है। बोर्ड ने टीम इंडिया को शानदार जीत के बाद 131 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि देने का ऐलान किया है।
दरअसल, भारतीय टीम नेT20 World Cup 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला Narendra Modi Stadium में खेला गया था, जहां भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से मात दी। इस जीत के साथ भारत टूर्नामेंट के इतिहास में पहली टीम बन गया जिसने लगातार दो बार ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी। इसके अलावा, भारत अब तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गया है, जिससे इस फॉर्मेट में उसकी सफलता और मजबूत हो गई है।
बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि बोर्ड खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देता है और भविष्य में भी टीम की लगातार सफलता की कामना करता है।
सम्बंधित ख़बरें
पिता की राह पर चला बेटा, U-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का चयन; श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान
नेट्स पर दिखा Rohit Sharma का रौद्र रूप, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना और लगाए बड़े शॉट्स- VIDEO
IND A vs AFG A: भारत और अफगानिस्तान के मैच में बारिश ने दी दस्तक, 49 ओवर का हुआ मुकाबला
IND A vs AFG A: श्रीलंका में टीम इंडिया का धमाका, 11 ओवर में ही ठोक दिए 97 रन, प्रभसिमरन का तूफानी अंदाज
पिछली बार से ज्यादा इनाम
भारतीय टीम ने जब T20 World Cup 2024 जीता था, तब भी बीसीसीआई ने बड़ी इनामी राशि दी थी। इस बार उस राशि में 6 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है। उस समय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में बिना कोई मैच हारे टूर्नामेंट जीतकर 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था।
यह भी पढ़ें- उधारी के बैट ने वर्ल्ड कप फाइनल में किया चमत्कार, अभिषेक शर्मा ने बताया रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी का राज
टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन
भारत ने ग्रुप ए में अपने सभी चार मैच जीतकर टूर्नामेंट की मजबूत शुरुआत की थी। हालांकि सुपर-8 चरण में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की हार से टीम को झटका लगा। इसके बाद टीम ने वापसी करते हुए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हाई स्कोरिंग मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया और लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया।
