Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कमान

बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए की टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया, जो भारत के मेन टीम में भी रहेंगे। इशान किशन और शार्दुल ठाकुर की वापसी हुई है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 16, 2025 | 08:38 PM

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम का कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन को बनाया गया है। जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है। वहीं इस टीम में इशान किशन और शार्दुल ठाकुर की भी वापसी हुई है। उसके अलावा पहली बार हर्ष दुबे को भी भारत ए की टीम में शामिल किया गया है।

वहीं इस टीम में शुभमन गिल और साई सुदर्शन दूसरे मैच में शामिल होंगे। भारत ए को इंग्लैंड लॉयंस के साथ दो अनाधिकारिक टेस्ट खेलने हैं। उसके बाद भारत की सीनियर टीम के साथ इंट्रा स्क्वाड मुकाबला खेला जाएगा। जिसके लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें कई ऐसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है, जो भारत के सीनियर टीम के लिए भी खेलेंगे।

30 मई से शुरू होगा इंडिया ए का मैच

बीसीसीआई ने इस दौरान कार्यक्रम की भी घोषणा कर दी है। पहला मुकाबला 30 मई को कैंटरबरी में खेला जाएगा। यह मुकाबला 30 मई से 2 जून तक खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच 6 जून से लेकर 9 जून तक नॉर्थहैम्पटन में खेला जाएगा। इसके बाद भारत ए को भारतीय टीम के साथ इंट्रा- स्क्वाड मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला 13 जून से लेकर 16 जून तक बेकनहम में खेला जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व सेलेक्टर पर लगाया बैन, महिला कप्तान जहानारा ने लगाए थे यौन उत्पीड़न का आरोप

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड

T20 World Cup में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बने

T20 World Cup में विल जैक्स ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के…

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ए टीम

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान) (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे

इंग्लैंड दौरे के लिए इस दिन होगा इंडिया ए टीम का ऐलान, IPL के चलते BCCI की बढ़ सकती है माथापच्ची

इंडिया ए का इंग्लैंड दौरे पर कार्यक्रम

क्रम संख्या दिनांक (प्रारंभ) दिनांक (समाप्ति) समय (स्थानीय) मैच स्थान
1 शुक्रवार, 30 मई 2025 सोमवार, 02 जून 2025 सुबह 10:00 बजे पहला प्रथम श्रेणी मैच कैंटरबरी
2 शुक्रवार, 06 जून 2025 सोमवार, 09 जून 2025 सुबह 10:00 बजे दूसरा प्रथम श्रेणी मैच नॉर्थहैम्पटन
3 शुक्रवार, 13 जून 2025 सोमवार, 16 जून 2025 सुबह 10:00 बजे इंट्रा-स्क्वाड मैच बेकनहम

Bcci announced india a squad for england tour

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2025 | 08:19 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Cricket
  • India vs England
  • Ishan Kishan
  • team india A

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.