T20 World Cup से बाहर होने के बाद बांग्लादेश को लगा एक और बड़ा झटका, निदेशक मोखलेसुर रहमान के खिलाफ जांच शुरू
Mokhlesur Rahman: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच जारी है। टी20 विश्व कप 2026 को लेकर भारत, आईसीसी और बीसीबी के बीच विवाद और गहरा गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
बांग्लादेश टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
BCB Probe Corruption Claims: बांग्लादेश क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत में आने की अनुमति नहीं देकर चर्चा में आया बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना भी कर रहा है। ऑडिट कमिटी के चेयरमैन मोखलेसुर रहमान पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं जिसकी जांच शुरू हो गई है।
बीसीबी की इंटीग्रिटी यूनिट ने बोर्ड के निदेशक मोखलेसुर रहमान के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। ईएसपीएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक रहमान ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया है।
बीसीबी की इंटीग्रिटी यूनिट को आईसीसी इंटीग्रिटी यूनिट के पूर्व हेड एलेक्स मार्शल लीड कर रहे हैं, जिनके पास पहले से ही बोर्ड द्वारा बनाई गई एक स्वतंत्र कमिटी की 900 पेज की रिपोर्ट है, जिसमें पिछले बीपीएल सीजन में भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में बताया गया है। रहमान 6 अक्टूबर को हुए चुनावों से बीसीबी में निदेशक बने थे। आरोपों के बाद, उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन से पुलिस ने की मारपीट, गला पकड़कर गाड़ी में बैठाया, फिर डंडे से पीटा
ढाका में भगवान राम की विशाल प्रतिमा पर लगी रोक, धार्मिक स्वतंत्रता पर छिड़ी जंग; बांग्लादेश सरकार पर उठे सवाल
नवभारत विशेष: भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, अवैध प्रवासियों को वापस भेजने में दिक्क्तें
Women’s T20 World Cup में खेलने वालीं ये हैं 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय स्टार भी शामिल
BCB के दूसरे निदेशक पर गिरी गाज
रहमान इस महीने मुश्किल में पड़ने वाले दूसरे बीसीबी निदेशक हैं। बांग्लादेश के क्रिकेटरों ने 15 दिसंबर को बीपीएल मैचों का बहिष्कार किया था, जब एम नजमुल इस्लाम ने सोशल मीडिया और एक प्रेस ब्रीफिंग में उनके बारे में गलत कमेंट किए थे। रहमान के खिलाफ जांच ऐसे समय में हो रही है जब बांग्लादेश और आईसीसी के बीच 2026 टी20 विश्व कप को लेकर विवाद चल रहा है।
मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर करने के बाद बढ़ा विवाद
बांग्लादेश में हिंदूओं के खिलाफ हुई हिंसा के बाद भारत में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल में शामिल किए जाने का भारी विरोध हुआ था। बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने रहमान को आईपीएल 2026 के अपने स्क्वाड से रिलीज कर दिया था। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया और आईसीसी से अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने या फिर आयरलैंड के साथ ग्रुप बदलने की मांग की।
यह भी पढ़ें: ICC ने बांग्लादेश को लताड़ा, BCB से बेहद नाराज है बोर्ड; World Cup के लिए जल्द करेगी रिप्लेसमेंट टीम का ऐलान
आईसीसी ने बांग्लादेश की मांग को खारिज कर दिया। बांग्लादेश सरकार की सलाह पर बीसीबी ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम को भारत नहीं भेजने का फैसला किया है। आईसीसी बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड को विश्व कप में शामिल कर सकती है।
