टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित, शांतो को नहीं मिली जगह
श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज 10 जुलाई से लेकर 16 जुलाई तक श्रीलंका में खेला जाएगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
बांग्लादेश टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
ढाका: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज भी खेली जाएगी। बांग्लादेश ने टी20 सीरीज के लिए अपने टीम का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। जिसमें पूर्व कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को जगह नहीं मिली है।
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 10 जुलाई से 16 जुलाई के तक खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए लिटन दास की कप्तानी में टीम का ऐलान किया गया है। शांतो ने लिमिटेड ओवर में खराब फॉर्म के कारण कप्तानी छोड़ दी थी ताकि वो अपने बल्लेबाजी पर ध्यान दे सकें। लेकिन उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है।
इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑलराउंडर मोहम्मद सैफुद्दीन की वापसी एक साल बाद हुई है। उनके अलावा तस्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान और नसुम अहमद की भी टीम में वापसी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
वो नेता जो क्रिकेट में बनाना चाहता था अपनी पहचान, पिता की एक सलाह पर बदला करियर, बन गए राजनीति के सुल्तान
…तो हिंदुओं को नहीं छोड़ेंगे, BJP की जीत से बौखलाया बांग्लादेशी मौलाना, तारिक सरकार से कर दी बड़ी मांग
बांग्लादेश में खसरे का तांडव! अब तक 400 से ज्यादा मौतें, क्या यूनुस सरकार की इस चूक ने छीन ली मासूमों की जान?
T20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 14 जून को खेलेगी अपना पहला मैच, ये रहा 15 सदस्यीय स्क्वॉड
इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
नजमुल हुसैन शांतो के अलावा पांच और खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। सौम्य सरकार, हसन महमूद, तनवीर इस्लाम, नाहिद राणा और खालिद अहमद को टी20 सीरीज में जगह नहीं मिली है। ये सभी खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ पिछली टी20 श्रृंखला का हिस्सा थे। लेकिन अब श्रीलंका के खिलाफ उन्हें बाहर कर दिया गया।
श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश की टी20 टीम
लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद नईम शेख, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन पटवारी, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, शाक महेदी हसन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, मोहम्मद सैफुद्दीन।
लॉर्ड्स टेस्ट से पहले भारत की टेंशन बढ़ी, इंग्लैंड के सभी तेज गेंदबाज हुए फिट
बांग्लादेश को टेस्ट में मिली हार
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज से शुरुआत हुआ। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका ने 1-0 से जीतकर सीरीज अपने नाम किया। वहीं वनडे के पहले मुकाबले में भी श्रीलंका ने जीत हासिल कर ली। अब कल इसका दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। अगर बांग्लादेश इस मुकाबले को नहीं जीती तो टेस्ट के बाद वनडे सीरीज भी गंवा देगी।
