Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bangladesh को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद भी लगा झटका, ICC ने पूरी टीम पर लगाया जुर्माना

Bangladesh: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में स्लो ओवर रेट के कारण बांग्लादेश पर जुर्माना लगाया गया है। सभी खिलाड़ियों की 10 प्रतिशत फीस की कटौती हुई है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 22, 2026 | 03:27 PM

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bangladesh Fined for Slow Over Rate: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। बांग्लादेश मेजबान है। सोमवार को सीरीज का दूसरा मैच शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया था। मैच में बांग्लादेश की गेंदबाजी की गति धीमी रही। इस वजह से बांग्लादेश क्रिकेट टीम पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

डेली स्टार के मुताबिक, “एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने यह जुर्माना तब लगाया जब यह तय हुआ कि मेहदी हसन मिराज की टीम ने निश्चित अवधि में तय से दो ओवर कम फेंके।”

आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट का आर्टिकल 2.22 न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों को नियंत्रित करता है। इस आर्टिकल के तहत खिलाड़ियों पर तय समय में सभी ओवर पूरा नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाता है। जुर्माना प्रति ओवर मैच फीस का 5 प्रतिशत होता है। बांग्लादेश ने निश्चित समय में 2 ओवर कम फेंके थे, इसलिए पूरी टीम पर मैच फीस का 10 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया।

सम्बंधित ख़बरें

ODI क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा! बांग्लादेश के आगे पस्त हुई यह टीम, सालों का इंतजार हुआ खत्म

BAN vs NZ: नाहिद की घातक गेंदबाजी, शांतो-तंजीम की फिफ्टी; बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया

BAN vs NZ: नाहिद राणा के पंजे से न्यूजीलैंड ढेर, बांग्लादेश को मिला 199 रनों का टारगेट

कभी ममता के थे खास, अब मोदी के दूत बनकर ढाका जाएंगे दिनेश त्रिवेदी, हाई कमिश्नर नियुक्त

बांग्लादेश के कप्तान ने स्वीकार किया जुर्माना

बांग्लादेश के कप्तान मेहदी ने अपराध और जुर्माना मान लिया। इस वजह से मामले पर कोई आधिकारिक सुनवाई नहीं की गई। मैदानी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और गाजी सोहेल के साथ-साथ तीसरे अंपायर नितिन मेनन और चौथे अंपायर मसूदुर रहमान मुकुल ने यह आरोप लगाया।

मुकाबले का हाल

पेनल्टी के बावजूद, बांग्लादेश ने मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया और 6 विकेट से मैच जीतते हुए सीरीज में बराबरी की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड 48.4 ओवर में 198 रन पर सिमट गई। निक केली ने 102 गेंदों पर 83 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से नाहिद राणा ने 10 ओवर में 32 रन देकर 5 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें: एंडरसन ने 20 साल के लड़के जैसी फुर्ती से उड़ाए होश, काउंटी चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बने

बांग्लादेश ने 199 रन का लक्ष्य 87 गेंद पहले 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। सैफ हसन और सरकार सस्ते में आउट हो गए, लेकिन तंजीद हसन और नजमुल हुसैन शांतो के बीच 120 रन की अहम साझेदारी ने पारी को संभाला। तंजीद ने 58 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली। शांतो ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 50 रन बनाए। तौहीद हृदोय 30 रन पर नाबाद रहे। नाहिद राणा प्लेयर ऑफ द मैच रहे। तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार को चटगांव में खेला जाएगा।

Bangladesh fined for slow over rate in 2nd odi against new zealand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2026 | 03:27 PM

Topics:  

  • Bangladesh
  • Bangladesh Cricket Team
  • New Zealand
  • New Zealand Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.