मैदान पर तूफान और कमाई में सुल्तान, पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाले ईशान किशन की नेटवर्थ; जानकर उड़ जाएंगे होश
Ishan Kishan: रविवार को पाकिस्तान के साथ हुए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में ईशान किशन की ताबड़तोड़ पारी की करें, तो उन्होंने सिर्फ 27 गेदों में अपना अर्धशतक पूरा करते हुए 77 रनों की धुआंधार पारी खेली।
- Written By: मनोज आर्या
भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ishan Kishan Net Worth: भारत और पाकिस्तान (India Vs Pakistan) के बीच रविवार 15 फरवरी को हुए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की है। कोलंबो में हुए ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन पूरी PAK Team महज 18 ओवरों में 114 रनों पर ही सिमट गई।
पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने में Team India के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान किशन ने तूफानी पारी का अहम रोल रहा, जिन्होंने सिर्फ 40 गेंदों पर 77 रन बनाए। अपने बल्ले से रनों की बौछार करने वाले ईशान किशन कमाई में भी आगे हैं। आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ और संपत्तियों के बारे में…
ईशान किशन के पास कुल कितनी संपत्ति?
ईशान किशन का का जन्म बिहार की राजधानी पटना मेंहुआ था, लेकिन उन्होंने झारखंड से क्रिकेट खेला। लेफ्ट-हैंडर आक्रामक बल्लेबाज ईशान किशन की संपत्ति की बात करें, तो IPL समेत अन्य फॉर्मेट में क्रिकेट खेलते हुए उन्होंने करीब करोड़ों की संपत्ति बनाई है। क्रिक ट्रैकर की रिपोर्ट के मुताबिक, Ishan Kishan Networth अनुमानित 7 मिलियन डॉलर (करीब 63 करोड़ रुपये) है। इसमें क्रिकेट से होने वाली कमाई के साथ ही तमाम कंपनियों के ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए होने वाली इनकम भी शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी में दूसरे ICC खिताब पर होगी नजर
IND vs PAK: टूर्नामेंट के लिए नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस बार नहीं होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर
IPL 2025 में SRH ने 11.25 करोड़ में खरीदा
अपनी बल्लेबाजी की दम पर अलग पहचान बनाने वाले ईशान किशन का आईपीएल करियर खासा शानदार रहा है। Ishan Kishan को साल 2016 में पहली बार गुजरात लायंस ने 35 लाख रुपये में खरीदा था और इसके बाद उनकी कीमत बढ़ती चली गई। IPL 2025 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपये में शामिल किया था।
क्रिकेट के अलावा ईशान किशन की कमाई
ईशान किशन की धुआंधार बल्लेबाजी के चलते उनकी पॉपुलैरिटी में लगातार इजाफा हो रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे तमाम दिग्गज ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी नजर आते हैं और इनके जरिए जोरदार इनकम करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट से होने वाली कमाई से अलग ईशान Noise, SG Sports, Dream11, Skechers, Oppo अन्य ब्रांड के एंडोर्समेंट से कमाई करते हैं।
महंगी और लग्जरी कारों के भी शौकीन
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को महंगी और लग्जरी कारों का शौकीन माना जाता है और रिपोर्ट के मुताबिक, उनके कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज GLS 450 AMG Line और Mercedes C-Class के अलावा Ford Mustang, BMW X7 समेत अन्य कारें शामिल हैं। इसके अलावा उन्हें घड़ियों का भी शौक है और Rolex, Franck Muller ब्रांड की महंगी घड़ियां उनके पास बताई जाती हैं। पटना के राजेंद्र नगर में उनका एक लग्जरी घर है।
पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
रविवार को पाकिस्तान के साथ हुए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में ईशान किशन की ताबड़तोड़ पारी की करें, तो उन्होंने सिर्फ 27 गेदों में अपना अर्धशतक पूरा करते हुए 77 रनों की धुआंधार पारी खेली। उनके बल्ले से निकले 10 चौके और 3 छक्कों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए और मैच भारत के नाम करने में इस पारी का अहम रोल रहा।
