T20I में बाबर आजम ने रचा इतिहास, इस मामले में की विराट कोहली की बराबरी; ये रिकॉर्ड से महज एक कदम दूर
Babar Azam Create History: बाबर आजम ने टी20आई क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलते ही बाबर आजम ने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
बाबर आजम (फोटो-सोशल मीडिया)
Babar Azam Equals Virat Kohli’s Record: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। टी20 ट्राई सीरीज में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाकर उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज़्यादा अर्धशतकों के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है।
रविवार को खेली गई अपनी इस अर्धशतकीय पारी के बाद बाबर आजम टी20I में 38 हाफ-सेंचुरी के साथ कोहली के बराबर पहुंच गए। अंतर यह है कि विराट कोहली ने टी20I से संन्यास ले लिया है, जबकि बाबर आजम अभी भी सक्रिय रूप से इस फॉर्मेट में खेल रहे हैं, जिसका मतलब है कि वह इस रिकॉर्ड को बहुत जल्द अपने नाम करते हुए कोहली से आगे निकल सकते हैं।
विराट और बाबर के नाम 38 अर्धशतक
विराट कोहली ने वर्ष 2010 से 2024 के बीच भारत के लिए 125 टी20I मैच खेले और 38 अर्धशतक जड़े। वहीं बाबर आज़म अब तक 134 टी20I मैचों की 127 पारियों में 38 हाफ-सेंचुरी बना चुके हैं। इसके अलावा बाबर के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन शतकीय पारियां भी दर्ज हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने जीता एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब, तीसरी बार ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज़्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में बाबर आज़म और विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा और मोहम्मद रिज़वान का नाम आता है। रोहित के नाम 32 जबकि रिजवान के नाम 30 हाफ-सेंचुरी दर्ज हैं
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा अर्धशतक
| खिलाड़ी | देश | मैच | रन | 50+ अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|
| बाबर आज़म | पाकिस्तान | 134 | 4392 | 38 |
| विराट कोहली | भारत | 125 | 4188 | 38 |
| रोहित शर्मा | भारत | 159 | 4231 | 32 |
| मोहम्मद रिज़वान | पाकिस्तान | 106 | 3414 | 30 |
| जोस बटलर | इंग्लैंड | 144 | 3869 | 28 |
| डेविड वॉर्नर | ऑस्ट्रेलिया | 110 | 3277 | 28 |
रावलपिंडी में खेले जा रहे टी20 ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान के बाबर आजम ने सबसे ज्यादा रन बनाए। पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मुकाबले में बाबर आजम ने तीन नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों का सामना करते हुए 74 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने त चौके और दो छक्के लगाए और ओपनर साहिबज़ादा फरहान (41 गेंदों पर 63 रन; 4 चौके और 3 छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 103 रन भी जोड़े।
T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
टी20 आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बाबर आजम ने पहले ही अपने नाम कर लिया है। यह रिकॉर्ड पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम था। रोहित शर्मा ने 2024 के वर्ल्ड कप के बाद टी20 आई से संन्यास ले लिया था। अब बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए 134 मैचों में 4392 रन बनाए हैं।
