-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan A Won The Asia Cup Rising Stars 2025 Title And Lift The Trophy For The Third Time
पाकिस्तान ने जीता एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब, तीसरी बार ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Pakistan A Won the Final: एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब पाकिस्तान ने अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान ए की टीम ने बांग्लादेश ए को सुपर ओवर में हराकर तीसरी बार चैंपियन बनी।

पाकिस्तान ए के कप्तान ट्रॉफी के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
Pakistan Won the Asia Cup Rising Stars 2025: पाकिस्तान ए की टीम ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का खिताब अपने नाम किया है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सुपर ओवर में हराकर खिताब पर कब्जा जमाया है। पाकिस्तान की टीम ने इस ट्रॉफी पर तीसरी बार कब्जा जमाया है। पाकिस्तान से ज्यादा इस टूर्नामेंट का खिताब किसी भी टीम ने नहीं जीता है।
दोहा के वेस्ट इंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाई। जवाब में बांग्लादेश ए की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। दोनों का स्कोर बराबर होने के कारण मुकाबला टाई हो गया और मुकाबले का रिजल्ट सुपर ओवर से निकला। सुपर ओवर में पाकिस्तान को जीतने के लिए 7 रन चाहिए थे। जिसे पाकिस्तान ने 4 गेंदों पर ही बनाकर जीत लिया और खिताब अपने नाम किया।
पाकिस्तान ने बनाए 125 रन
फाइनल के मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 125 रनों पर समेट दिया। याशिर खान बिना खाता खोले पहले ही गेंद पर आउट हो गए। उसके बाद मोहम्मद फैक भी बिना कोई रन बनाए चलते बने। गाजी धोरी 9 रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तान ने 25 के स्कोर पर ही 3 विकेट गंवा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
PoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
‘वर्दी उतारकर चुनाव लड़ें’… पाक नेता की सेना को खुली चुनौती, 8 तस्वीरों में जानें पूरे विवाद की कहानी
मैदान पर चौंके-छक्के मारने का देखता था सपना… मुनीर ने धोखे से बुलाकर पाक क्रिकेटर की पीठ पर बरसा दी गोलियां
पाकिस्तान के हुए दो टुकड़े! बलूचिस्तान ने खुद को घोषित किया आजाद देश, शहबाज-मुनीर की उड़ी नींद
यह भी पढ़ें: मुशफिकुर रहीम ने 100वें टेस्ट में रच दिया इतिहास, पोंटिंग के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
उसके बाद माज सादाकत ने 23, आराफत मिन्हास ने 25 और अंत में साद मसूद ने 38 रनों की पारी खेलकर टीम को 125 रनों तक पहुंचाया। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। बांग्लादेश के लिए रिपन मंडल ने 3, राकिबुल हसन ने 2 विकेट चटकाए।
बांग्लादेश की शुरुआत भी रही खराब
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। जिशान आलम 6 रन बनाकर आउट हो गए। महिदुल इस्लाम बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। उसके बाद याशिर अली भी 8 और अबरार अली 2 रन बनाकर चलते बने। हालांकि एक छोर से हबीबुर रहमान रन बनाते रहे। लेकिन 26 के निजी स्कोर पर वो भी पवेलियन लौट गए।
मुकाबला हुआ टाई
बांग्लादेश को लगातार झटका लगते रहा। एसएम मेहरोब ने 19 रन बनाए। अंत में रकिबुल हसन और अब्दुल गफ्फर सकलैन पारी को आगे बढ़ाया और जीत की ओर ले जाने लगे। 24 रन बनाकर रकिबुल आउट हो गए। अब्दुल ने 16 और रिपन मंडल ने 11 रन बनाकर मुकाबले को टाई करवा दिया। बांग्लादेश भी 20 ओवर में 125 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए सूफियान मुकीम ने 3, अराफत मिन्हास ने 2, अहमद दानियाल ने 2 विकेट चटकाए। मुकाबला टाई हो गया है और रिजल्ट सुपर ओवर के जरिए निकला। जिसमें पाकिस्तान ने जीत हासिल कर ली।
Pakistan a won the asia cup rising stars 2025 title and lift the trophy for the third time
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
FBI Most Wanted List: अमेरिका में गूंजा पंजाब के गैंगस्टर का नाम, FBI ने इस भारतीय को किया मोस्ट वांटेड घोषित
Jul 15, 2026 | 11:08 AMGold-Silver Rate: बाजार खुलते ही सोने-चांदी के भाव गिरे, गोल्ड 141471 और चांदी 222266 पर आई, जानें ताजा भाव
Jul 15, 2026 | 11:05 AMदेर रात CM फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटिल! महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 15, 2026 | 11:03 AMश्रीकांत शिंदे बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री! एकनाथ शिंदे गुट को मिलेंगे 2 बड़े पद, जानें और किसे मिलेगा मौका
Jul 15, 2026 | 11:03 AMKSBKBT Spoiler: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट, नकुल-वैष्णवी की सीक्रेट वेडिंग का बना प्लान
Jul 15, 2026 | 10:50 AM15 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न देने का हुआ था ऐलान
Jul 15, 2026 | 10:48 AMबांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
Jul 15, 2026 | 10:40 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














