Ayush Badoni ने रचा इतिहास, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
Ayush Badoni: लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज आयुष बडोनी ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वो एलएसजी के लिए 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आयुष बडोनी (फोटो-सोशल मीडिया)
Ayush Badoni Create History for LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स के मध्यक्रम बल्लेबाज आयुष बडोनी (Ayush Badoni) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। आयुष बडोनी ने आईपीएल 2026 में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अर्धशतक लगाते हुए इतिहास रच दिया। वो लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए नंबर-4 या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ के लिए खेलते हुए 1000 रन भी पूरे किए।
आयुष बडोनी ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए सीजन के 15वें मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 34 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 54 रन की पारी खेली। यह एलएसजी की तरफ से खेलते हुए बडोनी का नंबर 4 या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 7वां 50+ स्कोर था। इस लिस्ट में निकोलस पूरन दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 5 बार यह कारनामा किया है। वहीं, दीपक हुड्डा और मार्कस स्टोइनिस 4-4 बार इस कारनामे के साथ संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं।
Ayush Badoni ने LSG के लिए 1000 रन किए पूरे
आयुष बडोनी आईपीएल करियर में सिर्फ लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेले हैं। साल 2022 से लेकर अब तक इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 59 मुकाबलों में 26.38 की औसत के साथ 1,029 रन बनाए हैं। इस दौरान 7 अर्धशतक लगाए। आयुष बडोनी लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से 1,000 रन का आंकड़ा छूने वाले तीसरे एवं भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में केएल राहुल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने इस टीम की ओर से 1,410 रन बनाए, जबकि निकोलस पूरन एलएसजी की तरफ से खेलते हुए 1,403 रन बना चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के प्लेऑफ का पूरा गणित, जानें क्या है क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में अंतर?
IPL 2026 के प्लेऑफ महामुकाबले में उतरने को बेताब बेंगलुरु, नोट कर लीजिए नॉकआउट स्टेज के ये चौंकाने वाले आंकड़े
IPL 2027 में इन चार टीमों के बदल जाएंगे कप्तान, इस क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी, तिलक वर्मा को मिलेगी MI की कमान!
कभी करियर खत्म होने की थी चर्चा, अब IPL में चमके सौरभ दुबे; दिग्गज बल्लेबाजों की उड़ा दी गिल्ली
IPL में LSG के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- केएल राहुल – 1410
- निकोलस पूरन – 1403*
- आयुष बडोनी – 1002*
- मार्कस स्टोइनिस – 952
- क्विंटन डी कॉक – 901
- मिचेल मार्श – 691
- दीपक हुड्डा – 680
- एडेन मार्करम – 523
- क्रुणाल पांड्या – 504
- काइल मेयर्स – 379
- ऋषभ पंत – 354
मुकाबले का हाल
गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। इस पारी में अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 45 रन बनाए, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 41 रन की पारी खेली। इनके अलावा, रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 39 रन और कैमरून ग्रीन ने नाबाद 32 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: KKR के खिलाफ जीत के बाद Mukul Choudhary का बड़ा खुलासा, धोनी की तरह ही बनना चाहता हूं मैच फिनिशर
इसके जवाब में एलएसजी ने अंतिम ओवर में 14 रन जुटाकर 3 विकेट से जीत हासिल की। इस पारी में आयुष बडोनी ने 34 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 54 रन की पारी खेली, जबकि मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में 7 छक्कों और 2 चौकों के साथ नाबाद 54 रन बनाए। विपक्षी खेमे से वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने 2-2 विकेट निकाले।
