ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को लगा दोहरा झटका, पहले मिली हार और अब ICC ने लगा दिया जुर्माना
ICC Fined Australia Women's Team: आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को स्लो ओवर रेट के लिए भारी जुर्माना लगाया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को दूसरे मुकाबले में 102 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
ICC Fined Australia Women’s Team: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच खेले जा रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद अब आईसीसी ने भी ऑस्ट्रेलिया महिला टीम पर जुर्माना लगाया है।
आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया टीम पर दूसरे वनडे मैचों के दौरान स्लो ओवर रेट के कारण 10 प्रतिशत का जुर्माना लगाया है। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित समय में दो ओवर कम किए थे जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी ने उस पर यह जुर्माना लगाया।
आईसीसी ने एक बयान में कहा कि खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के स्लो ओवर रेट से संबंधित अनुच्छेद 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों पर प्रत्येक ओवर कम करने के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। ऑस्ट्रेलिया ने जुर्माना स्वीकार कर लिया है और इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC की तरफ से इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, WTC के हवाले से हुआ भारी नुकसान
IND W vs PAK W: महामुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पॉइंट्स टेबल में चमका भारत, इन टीमों की मुश्किलें बढ़ीं
यह आरोप मैदानी अंपायर वृंदा राठी और जननी नारायणन, तीसरे अंपायर लॉरेन एजेनबैग और चौथे अंपायर गायत्री वेणुगोपालन ने लगाया था। जिसे ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने मान लिया है। ऑस्ट्रेलिया को बुधवार को दूसरे एकदिवसीय मैच में 102 रन से हार का सामना करना पड़ा, जो रनों के लिहाज से उनकी सबसे बड़ी हार थी।
ऐसा रहा था मुकाबले का हाल
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 292 रन बनाए थे। भारत के सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 91 गेंदों पर 4 छक्के और 14 चौके की मदद से बनाए 117 रन की पारी खेली। उन्होंने अपना शतक महज 77 गेंद पर पूरा किया। भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज वनडे शतक है।
यह भी पढ़ें: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास, ODI में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया ये कारनामा; बन गई दुनिया की पहली टीम
सबसे तेज वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड भी मंधाना के नाम ही है। इस साल की शुरुआत में उन्होंने 70 गेंदों पर शतक लगाया था। मंधाना के वनडे करियर का यह 12वां शतक था। मंधाना के अलावा दीप्ति शर्मा ने 40, विकेटकीपर ऋचा घोष ने 29, प्रतिका रावल ने 25 और स्नेह राणा ने 24 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए डॉर्की ब्राउन ने 8 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए। एश्ले गार्डनर ने 2, मेगान स्कट, एनाबेल सदरलैंड, ताहिला मैक्ग्रा ने 1-1 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया।
190 पर ही सिमटी ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम
293 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 40.5 ओवर में 190 रन पर सिमट गई और 102 रन से मैच हार गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने 45 और एलिस पेरी ने 44 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से क्रांति गौड़ ने घातक गेंदबाजी करते हुए 9.5 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा ने 6 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए। रेणुका सिंह, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव ने 1-1 विकेट लिए।
