*ऑस्ट्रेलिया का 431/2 का स्कोर, वनडे क्रिकेट में दो या उससे कम विकेट खोकर किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। यह स्कोर 2015 में जोहान्सबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका द्वारा बनाए गए 439/2 के स्कोर से सिर्फ थोड़ा ही पीछे है।
एक मैच, दर्जनों रिकॉर्ड…ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे में बने कई अटूट कीर्तिमान
Australia vs South Africa, 3rd ODIs: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे वनडे में कुल एक दर्जन से ज्यादा रिकॉर्ड बने। इस दौरान कई ऐसे रिकॉर्ड भी बने, जो शायद ही टूट पाए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On:
Aug 24, 2025 | 06:05 PM
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (फोटो-सोशल मीडिया)
Australia vs South Africa, 3rd ODIs: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 276 रनों से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में कुल एक दर्जन रिकॉर्ड बने। रनों के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया की यह दूसरी सबसे बड़ी है।
वहीं रनों के लिहाज से यह साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी हार है। हालांकि, इस हार के बाद भी साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने में कामयाब रही। साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से जीत लिया। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने पिछली पांच वनडे सीरीज में जीत हासिल की है।
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका की पिछली पांच वनडे सीरीज
- साउथ अफ्रीका ने 5-0 से जीत हासिल की (2016)
- साउथ अफ्रीका ने 2-1 से जीत हासिल की (2018)
- साउथ अफ्रीका ने 3-0 से जीत हासिल की (2020)
- साउथ अफ्रीका ने 3-2 से जीत हासिल की (2023)
- साउथ अफ्रीका ने 2-1 से जीत हासिल की (2025)*
वनडे सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड अब साउथ अफ्रीका के नाम हो गया है। 3 मैच या उससे ज्यादा मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 9 सीरीज में जीत हासिल की है। दोनों टीमों को बीच 15 वनडे सीरीज खेली गई है।
सम्बंधित ख़बरें
AUS vs BAN: जून में ऑस्ट्रेलियाई टीम करेगी बांग्लादेश का दौरा, खेली जाएगी 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज
AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलियाई टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा, खेली जाएगी 3 मैचों की वनडे सीरीज
होर्मुज नाकेबंदी पर अकेले पड़े ट्रंप? ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने खींचे हाथ, कहा- यह हमारी जंग नहीं
Brett Lee ने आशा भोसले को दी भावुक श्रद्धांजलि, याद किया साथ बिताया पल; इंस्टाग्राम पर लिखा खास संदेश
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज़्यादा द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत (सीरीज में 3+ मैच)
- 9 – दक्षिण अफ्रीका (15 श्रृंखलाएँ)*
- 8 – इंग्लैंड (21)
- 6 – भारत (14)
- 4 – श्रीलंका (8)
- 4 – पाकिस्तान (11)
ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 431 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 155 रनों पर ढेर हो गई। साउथ अफ्रीका ने यह मुकाबला 276 रनों से गंवाया। यह साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी हार है।
दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ा हार का अंतर (रनों के अंतर से)
- 276 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मैके, 2025*
- 243 बनाम भारत, ईडन गार्डन्स, 2023
- 182 बनाम पाकिस्तान, गक्बरहा, 2002
- 180 बनाम श्रीलंका, कोलंबो आरपीएस, 2013
ऑस्ट्रेलिया के लिए एकदिवसीय मैचों में सबसे बड़ा जीत का अंतर (रनों के अंतर से)
- 309 बनाम नीदरलैंड, दिल्ली, 2023
- 276 बनाम दक्षिण अफ्रीका, मैके, 2025*
- 275 बनाम अफग़ानिस्तान, वाका, 2015
- 256 बनाम नामीबिया, पोटचेफस्ट्रूम, 2003
वनडे में सर्वाधिक 250 से ज़्यादा साझेदारियों में शामिल
- 5 – डेविड वार्नर
- 3 – सचिन तेंदुलकर
- 3 – सौरव गांगुली
- 3 – ट्रेविस हेड*
* कैमरून ग्रीन ने तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 8 छक्का लगाया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक पारी में दूसरा सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इससे पहले 2006 में रिकी पोंटिंग ने जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 छक्के लगाए थे।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ने वनडे क्रिकेट में हासिल की दूसरी सबसे बड़ी जीत, साउथ अफ्रीका को 276 रनों से हराया
*ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में कुल 18 छक्के लगाए, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा लगाए गए दूसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे ज्यादा छक्के सिर्फ इंग्लैंड ने लगाए हैं। इंग्लैंड ने 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 छक्के जड़े थे।
एक वनडे पारी में ऑस्ट्रेलिया द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के
- 20 बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला, 2023
- 19 बनाम भारत, बेंगलुरु, 2013
- 19 बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2023
- 18 बनाम दक्षिण अफ्रीका, मैके, 2025*
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी साझेदारी
260 – आगा सलमान और मोहम्मद रिज़वान (पाकिस्तान), कराची, 2025
257 – ए. रज्जाक और सलीम इलाही (पाकिस्तान), गकेबेरहा, 2002
250 – ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया), मैके, 2025*
232 – जोस बटलर और डेविड मलान (इंग्लैंड), किम्बरली, 2023
ऑस्ट्रेलिया का वनडे में सबसे बड़ा स्कोर
- 434/4 बनाम साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2006
- 431/2 बनाम साउथ अफ्रीका, मैके, 2025*
- 417/6 बनाम अफगानिस्तान, वाका, 2015
- 399/8 बनाम नीदरलैंड, दिल्ली, 2023
ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में सबसे तेज़ शतक (गेंदों के हिसाब से)
- 40 – ग्लेन मैक्सवेल बनाम नीदरलैंड, दिल्ली, 2023
- 47 – कैमरन ग्रीन बनाम दक्षिण अफ्रीका, मैके, 2025*
- 51 – ग्लेन मैक्सवेल बनाम श्रीलंका, सिडनी, 2015
- 57 – जेम्स फॉल्कनर बनाम भारत, बेंगलुरु, 2013
एक वनडे पारी में एक टीम के लिए शतक बनाने वाले तीन खिलाड़ी
- साउथ अफ्रीका (अमला, रोसो, एबी विलियर्स) बनाम वेस्टइंडीज, जोहान्सबर्ग, 2015
- साउथ अफ्रीका (क्विंटन, फाफ डू प्लेसिस, एबी विलियर्स) बनाम भारत, वानखेड़े, 2015
- इंग्लैंड (साल्ट, डी मलान, बटलर) बनाम नीदरलैंड, एम्सटलवीन, 2022
- दक्षिण अफ्रीका (क्विंटन, रासी, मार्करम) बनाम श्रीलंका, दिल्ली 2023
- ऑस्ट्रेलिया (हेड, मिचेल मार्श, सी ग्रीन) बनाम एसए, मैके, 2025*
Australia south africa third odi dozen records unbreakable feats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Aug 24, 2025 | 06:03 PM
