Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

138 सालों के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, सिडनी टेस्ट में बिना किसी स्पिनर के साथ उतरी ऑस्ट्रेलिया

Australia vs England: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांचवें एशेज टेस्ट में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 138 सालों बाद दोनों टीमें बिना स्पेशलिस्ट स्पिनर के मैदान में उतरी हैं, जो एक ऐतिहासिक बदलाव है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 04, 2026 | 05:00 PM

स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Australia Playing Test Match Without Spinner in Sydney: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। 4 जनवरी से शुरू हुए इस टेस्ट में एक दिलचस्प बदलाव देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस बार सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर बिना किसी स्पिनर के मैदान में उतरी है, जो कि पहली बार हुआ है। 138 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है।

1888 के बाद अब पहली बार 138 सालों में ऐसा हुआ है कि ऑस्ट्रेलिया सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर बिना किसी स्पिनर के टेस्ट मैच खेल रहा है। वहीं इंग्लैंड भी इस मैच में बिना किसी स्पिनर के साथ उतरा है। इंग्लैंड भी SCG में पांचवें एशेज टेस्ट में बिना किसी स्पेशलिस्ट स्पिनर के खेल रहा है। इंग्लैंड ने SCG में न्यू ईयर टेस्ट के लिए अपनी फाइनल 12 में स्पिनर शोएब बशीर को शामिल किया था, लेकिन उन्होंने उनकी जगह गस एटकिंसन के रिप्लेसमेंट के तौर पर तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स को शामिल किया है।

बिना स्पेशलिस्ट स्पिनर के साथ उतरी दोनों टीमें

सिडनी टेस्ट में उम्मीद था कि ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉड मर्फी को मौका देगी। वहीं इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर खेलते दिखेंगे। हालांकि, यह मुकाबला बिना किसी स्पेशलिस्ट स्पिनर के खेला जा रहा है। दोनों को इस सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड स्पिनरों को कुछ मदद देने के लिए जाना जाता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने सिर्फ तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया। हालांकि, दोनों टीमों में कुछ खिलाड़ी है, जो स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

T20I में इंग्लैंड का कीर्तिमान, श्रीलंका के खिलाफ लगातार दर्ज की 12वीं जीत; कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

T20 World Cup में विल जैक्स ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के…

T20 World Cup Super-8 में इंग्लैंड ने जीत के साथ की शुरुआत, श्रीलंका को 51 रनों से रौंदा

T20 World Cup Super-8: फिल साल्ट का अर्धशतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 147 रनों का टारगेट

एससीजी में टेस्ट में सबसे ज़्यादा विकेट

खिलाड़ी देश भूमिका मैच विकेट सर्वोत्तम आंकड़े 5 विकेट हॉल
शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया स्पिनर 14 64 7/56 4
स्टुअर्ट मैकगिल ऑस्ट्रेलिया स्पिनर 8 53 7/50 5
ग्लेन मैक्ग्रा ऑस्ट्रेलिया तेज़ गेंदबाज़ 12 50 5/48 2
नाथन लायन ऑस्ट्रेलिया स्पिनर 14 49 5/50 2
चार्ली टर्नर ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज 6 45 7/43 4

सिडनी टेस्ट मैच के पहले दिन का हाल

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 3 विकेट के नुकसान पर 211 रन बना लिए थे। इंग्लैंड की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए जैक क्राली और बेन डेकट आए थे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की। क्राली 16 और बेन डकेट 27 रन बनाकर आउट हुए। जैकब बेथल 51 रन बनाकर आउट हुए। बेथल के रूप में इंग्लैंड ने जब अपना तीसरा विकेट 51 रन पर गंवाया, उस समय टीम के बल्लेबाजी क्रम के एक बार फिर से बिखरने का खतरा था, लेकिन जो रूट और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाल लिया।

यह भी पढ़ें: मिचेल स्टार्क ने सिडनी टेस्ट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा करने वाले…

दोनों चौथे विकेट के लिए अब तक 160 रन की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं। साझेदारी के दौरान दोनों बल्लेबाजों की तरफ से दर्शनीय शॉट और विकेटों के बीच शानदार दौड़ देखने को मिली। खेल रोके जाने तक जो रूट 103 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 72 रन और हैरी ब्रूक 92 गेंद पर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 78 रन बनाकर नाबाद थे। लंबे इंतजार के बाद भी जब मौसम साफ नहीं हुआ तो अंपायरों ने दिन का खेल समाप्त करने का निर्णय लिया।

Australia playing a test match without spinner in sydney cricket ground in first time ever

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 04, 2026 | 04:53 PM

Topics:  

  • Ashes Series
  • Australia Cricket Team
  • Australia vs England
  • England Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.