Asia Cup में पाक की हवा टाइट…पर महिलाएं हार गई ऑस्ट्रेलिया से फाइट, पहले ODI में मिली करारी शिकस्त
Indian Women's Cricket Team: वर्ल्ड कप 2025 से पहले भारतीय महिला टीम बड़ा झटका लगा। जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ हरमनप्रीत कौर की टीम को 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है।
- Written By: अभिषेक सिंह
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ( सोर्स- एक्स @BCCIWomen)
IND vs AUS: इधर एशिया कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान की हवा टाइट कर रखी है, लेकिन दूसरी तरफ वर्ल्ड कप 2025 से पहले भारतीय महिला टीम बड़ा झटका लगा। जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ हरमनप्रीत कौर की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। तीन ODI मैचों की सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से शिकस्त दी है।
ऑस्ट्रेलिया की तीन बल्लेबाज़ों ने अर्धशतक जड़े। अपना 150वां वनडे मैच खेल रही हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 18 ओवर में 100 रन जोड़े। यह साझेदारी 114 के स्कोर पर टूटी। मंधाना 58 रन बनाकर रन आउट हो गईं। इसके बाद टीम दबाव में आ गई।
प्रतिका रावल ने बनाए 64 रन
प्रतिका रावल जब 64 रन बनाकर आउट हुईं, तो भारतीय टीम पर दबाव साफ़ दिखाई देने लगा। कप्तान हरमनप्रीत सिर्फ़ 11 रन बनाकर आउट हो गईं। जबकि उनसे टीम इंडिया को बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
SL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो
हरलीन ने जड़ी हॉफ सेंचुरी
दूसरे छोर पर नज़र बनाए हुए हरलीन देओल ने अर्धशतक जमाया। हालांकि, वह इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सकीं। हरलीन 54 रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा रोड्रिग्स ने 18, ऋचा घोष ने 25, दीप्ति शर्मा ने नाबाद 20 रनों का योगदान दिया। राधा यादव ने 19 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मेगन स्कॉट ने दो विकेट लिए। भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाए।
लिचफील्ड-मूनी ने छीन लिया मैच
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 45 के स्कोर पर लगा। कप्तान एलिसा हीली 27 रन बनाकर आउट हो गईं। दूसरे छोर से फोएबे लिचफील्ड ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। अनुभवी बल्लेबाज एलिस पेरी 30 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गईं। वहीं, लिचफील्ड 80 गेंदों पर 88 रन बनाकर स्नेह राणा का शिकार बनीं।
यह भी पढ़ें: महिला हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम को मिली हार, वर्ल्ड कप में डायरेक्ट क्वालीफाई का मौका गंवाया
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने कोई और विकेट नहीं गंवाया। पूर्व कप्तान बेथ मूनी और एनाबेल सदरलैंड ने टीम को जीत दिलाई। बेथ मूनी ने 74 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए, जबकि सदरलैंड 51 गेंदों पर 54 रन बनाकर नाबाद रहीं। क्रांति गौर और स्नेह राणा ने एक-एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है।
