हरमनप्रीत कौर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाली भारतीय महिला टीम की...

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो भारतीय महिला टीम के लिए 150वां वनडे खेलने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गई है।
हरमनप्रीत कौर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाली भारतीय महिला टीम की...
हरमनप्रीत कौर (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में उतरते ही इतिहास रच दिया। वह भारतीय महिला टीम के लिए 150वां वनडे खेलने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गई है। उन्होंने यह उपलब्धि 14 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में हासिल किया।

नई चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर अपना 150वां मुकाबला खेलने उतरी है। उन्होंने 7 मार्च 2009 को बोराल में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था और पिछले 16 वर्षों में उन्होंने कुल 4069 रन बनाए हैं और 31 विकेट लिए हैं।

भारत के लिए सबसे ज़्यादा वनडे खेलने का ओवरऑल रिकॉर्ड मिताली के नाम है। पूर्व भारतीय कप्तान ने 1999 से 2022 तक अपने 23 साल के करियर में 232 मैच खेले और कुल 7805 रन बनाए। उनके बाद झूलन का नंबर आता है, जिन्होंने 204 मैच खेले और 1228 रन बनाने के अलावा 255 बल्लेबाज़ों को आउट किया।

भारत के लिए सबसे ज़्यादा महिला वनडे खेलने वाली खिलाड़ी

खिलाड़ी मैच रन विकेट
मिताली राज 232 7805 8
झूलन गोस्वामी 204 1228 255
हरमनप्रीत कौर* 150* 4069 31
अंजुम चोपड़ा 127 2856 9
अमिता शर्मा 116 926 87

इसके साथ ही हरमनप्रीत कौर 150 वनडे मुकाबले खेलने वाली दुनिया की 10वीं खिलाड़ी बन गई है। सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने के मामले में टॉप-2 में भारतीय खिलाड़ी शामिल है। हरमनप्रीत के शामिल होते ही अब टॉप-10 में तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल हो गई हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने में दो साउथ अफ्रीका, दो न्यूजीलैंड, एक ऑस्ट्रेलिया, एक इंग्लैंड और एक वेस्टइंडीज की खिलाड़ी शामिल हैं।

महिला वनडे में सबसे ज़्यादा मैच (विश्व स्तर पर)

खिलाड़ी टीम मैच रन विकेट
मिताली राज भारत 232 7805 8
झूलन गोस्वामी भारत 204 1228 255
शार्लेट एडवर्ड्स इंग्लैंड 191 5992 54
सूज़ी बेट्स न्यूज़ीलैंड 171 5896 81
स्टेफनी टेलर वेस्टइंडीज 170 5873 155
एलिस पेरी* ऑस्ट्रेलिया 156* 4187 166
मिग्नॉन डु प्रीज़ दक्षिण अफ्रीका 154 3760 1
सोफी डिवाइन न्यूज़ीलैंड 152 3990 107
मरीज़ाने कैप दक्षिण अफ्रीका 151 3182 167
हरमनप्रीत कौर* भारत 150* 4069 31
हरमनप्रीत कौर ने 50 ओवर के प्रारूप में अपने करियर में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने महिला वनडे में सात शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 171 रन है, जो उन्होंने 2017 महिला वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए बनाया था। यह पारी महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार पारियों में गिनी जाती है।

महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयार है हरमनप्रीत

हरमनप्रीत अब 2025 महिला वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर 2025 तक भारत के चार और श्रीलंका के एक मैदान पर खेला जाएगा। उन्होंने अपना पिछला वनडे मुकाबला 22 जुलाई 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला था, जहां उन्होंने शानदार शतक लगाकर भारत को 13 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com