Women’s World Cup: ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम का जलवा, बांग्लादेश को 10 विकेट हराकर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
AUS W vs BAN W: वनडे विश्वकप 2025 के 17वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 10 विकेट से धूल चटाई। भारत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने बांग्लादेश के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में शतक जड़ा।
- Written By: संजय बिष्ट
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
ICC Women’s World Cup 2025: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन से एकतरफा जीत दर्ज की। वहीं, बांग्लादेश की टीम का सफर लगभग समाप्त हो गया।
बांग्लादेश 198 रन पर सिमटी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के दबाव में रही। हालांकि, सोभना मोस्टारी ने बेहतरीन संयम और क्लास दिखाते हुए टीम को संभाला और 80 गेंदों पर नाबाद 66 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल थे। उनके साथ रूबीया हैदर ने 59 गेंदों पर 44 रन जोड़कर अहम साझेदारी निभाई, जिससे बांग्लादेश 50 ओवर में 9 विकेट पर 198 रन तक पहुंच सका। शर्मिन अख्तर ने 19 और कप्तान निगार सुल्ताना ने 12 रन बनाए।
Australia book their #CWC25 semi-final berth with a convincing win 👏 Watch #AUSvBAN highlights 🎦▶️: https://t.co/xB4oRkKy0T pic.twitter.com/zDcfZ6DIbL — ICC (@ICC) October 16, 2025
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग और जॉर्जिया वॉरहम ने 2-2 विकेट झटके, जबकि मेगन स्कट को एक सफलता मिली। उनके सटीक लाइन-लेंथ और योजनाबद्ध गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना पाए।
सम्बंधित ख़बरें
महिला T20 World Cup के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स को मिली कमान, स्टार तेज गेंदबाज बाहर
ICC की सालाना रैंकिंग का ऐलान, टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार तो पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान
T20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 14 जून को खेलेगी अपना पहला मैच, ये रहा 15 सदस्यीय स्क्वॉड
मैच पाकिस्तान का और प्लेइंग इलेवन टीम इंडिया की, बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बीच फिर शर्मशार हुआ PAK-VIDEO
कप्तान एलिसा हीली ने ठोका शतक
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग जोड़ी एलिसा हीली और फोएबे लिचफिल्ड ने शानदार अंदाज में मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। दोनों ने शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और महज 24.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 202 रन बना दिए। एलिसा हीली ने 77 गेंदों पर 20 चौकों की मदद से नाबाद 113 रन ठोके, जबकि लिचफिल्ड ने 72 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए। हीली का यह शतक ऑस्ट्रेलिया की जीत का आधार बना और इसी के दम पर टीम ने न सिर्फ मुकाबला जीता बल्कि सेमीफाइनल में अपना स्थान भी पक्का किया। इसके अलावा आस्ट्रेलिया बांग्लादेश के मुकाबले में कुछ नए रिकॉर्ड्स भी बनें हैं। आइए इन रिकॉर्ड्स के बारे में जान लेते हैं।
🚨 BACK TO BACK WORLD CUP HUNDREDS FOR CAPTAIN ALYSSA HEALY 🚨 – Australia into the Semis..!!!!! pic.twitter.com/L2lnxGzRs5 — Johns. (@CricCrazyJohns) October 16, 2025
महिला वनडे में बिना विकेट गंवाए सबसे बड़े सफल रन चेज
218 रन – ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम आयरलैंड महिला, डबलिन, 2023
199 रन – ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम बांग्लादेश महिला, विशाखापट्टनम, 2025 विश्व कप*
174 रन – भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला, पालेकेले, 2022
164 रन – ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला, बेंगलुरु, 1997 विश्व कप
163 रन – ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम न्यूज़ीलैंड महिला, मेलबर्न, 2010
बता दें कि 202* रनों की साझेदारी बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे आगे केवल दक्षिण अफ्रीका की टैस्मिन ब्रिट्स और लॉरा वूल्वार्ड्ट की 243 रनों की ओपनिंग साझेदारी (बेनोनी, 2023) है।
महिला वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी साझेदारियाँ
220 रन – आर. बकस्टीन और एल. रीलर बनाम नीदरलैंड महिला, पर्थ, 1988 (पहली विकेट)
216 रन – ए. हीली और आर. हेंस बनाम वेस्टइंडीज महिला, वेलिंगटन, 2022 (पहली विकेट)
202* रन – ए. हीली और पी. लिचफिल्ड बनाम बांग्लादेश महिला, विशाखापट्टनम, 2025 (पहली विकेट)*
196 रन – आर. हेंस और एम. लैन्निंग बनाम इंग्लैंड महिला, हैमिल्टन, 2022 (दूसरी विकेट)
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 10 विकेट चटाई धूल, एलिसा हीली ने फिर ठोका शतक
महिला वनडे विश्व कप में सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)
71 गेंद – डिएंड्रा डॉटिन बनाम पाकिस्तान महिला, लीसेस्टर, 2017
73 गेंद – एलिसा हीली बनाम बांग्लादेश महिला, विशाखापट्टनम, 2025*
76 गेंद – नैट स्किवर-ब्रंट बनाम पाकिस्तान महिला, लीसेस्टर, 2017
77 गेंद – एश गार्डनर बनाम न्यूज़ीलैंड महिला, इंदौर, 2025
79 गेंद – नैट स्किवर-ब्रंट बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला, हैमिल्टन, 2022
महिला विश्व कप में लगातार दो शतक लगाने वाली खिलाड़ी
डेबी हॉकली (100 और 100*) – 1997
एलिसा हीली (129 और 170) – 2022
एलिसा हीली (142 और 113*) – 2025
महिला विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ी
5 शतक – नैट स्किवर-ब्रंट (इंग्लैंड)
4 शतक – जेनेट ब्रिटिन (इंग्लैंड)
4 शतक – शार्लेट एडवर्ड्स (इंग्लैंड)
4 शतक – सूज़ी बेट्स (न्यूज़ीलैंड)
4 शतक – एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया)*
