Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया A टीम का ऐलान, टेस्ट और वनडे स्क्वॉड में कई नए चेहरे शामिल

Australia Squad for India Tour: भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए की टीम का घोषणा कर दिया गया है। इस दौरे पर दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Sep 11, 2025 | 03:35 PM

ऑस्ट्रेलिया टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Australia Squad for India Tour: भारत ए के खिलाफ आगामी दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ए को भारत के ए के खिलाफ दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे के लिए कई खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी आरोन हार्डी कंधे की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया ए की टीम से बाहर हो गए हैं। उनके बाहर होते ही चोट से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। आरोन हार्डी की जगह विल सदरलैंड को शामिल किया गया है। सदरलैंड को दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है।

शेफील्ड शील्ड के ठीक होने की उम्मीद

वहीं वो वनडे सीरीज के लिए पहले ही टीम का हिस्सा थे। वो लखनऊ में होने वाले दूसरे मैच में खेलते दिखेंगे। एकदिवसीय टीम में हार्डी की जगह अभी तक खाली है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि हार्डी की जगह लेने वाले खिलाड़ी की घोषणा बाद में की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम का ऐलान, तीन फॉर्मेट में होगी सीरीज; इन दो स्टार खिलाड़ियों की वापसी

25 छक्के, 15 चौके अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लगाई आग, 91 गेंदों में ठोक डाले 233 रन, गेंदबाज हुए बेबस- VIDEO

पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती विदर्भ, टीम का होगा सम्मान; हर्ष दुबे और यश ठाकुर भी होंगे सम्मानित

Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम

यह भी पढ़ें: जय शाह ने लिया ऐतिहासिक फैसला, ICC महिला वर्ल्ड कप में पहली बार होने जा ऐसा कारनामा

ESPNcricinfo की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उम्मीद है कि हार्डी शेफ़ील्ड शील्ड मैचों के शुरुआती दौर के लिए समय पर ठीक हो जाएंगे। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच 4 अक्टूबर को WACA में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ खेला जाएगा। हार्डी के बाहर होने से पहले लांस मॉरिस, ब्रॉडी काउच और क्वींसलैंड के तेज गेंदबाज कैलम विडलर शामिल हैं।

पैट कमिंस भी चोट के कारण हैं बाहर

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण बाहर है। वो रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं। ताकि एशेज सीरीज में शामिल हो सके। पैट कमिंस को न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ सीनियर टीम के आगामी सीमित ओवरों के मैचों से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि स्कैन में उनकी पीठ में कमर की हड्डी में खिंचाव की चोट का पता चला था। चयनकर्ता को उम्मीद है कि वो एशेज सीरीज में वापसी करेंगे।

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए की टेस्ट टीम

ज़ेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, कैंपबेल केलावे, सैम कोंस्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, फर्गस ओ’नील, ओलिवर पीक, जोश फिलिप, कोरी रोचिचियोली, लियाम स्कॉट, विल सदरलैंड (केवल दूसरा मैच), हेनरी थॉर्नटन।

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए की वनडे टीम

कूपर कोनोली, हैरी डिक्सन, जैक एडवर्ड्स, सैम इलियट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैकेंज़ी हार्वे, टॉड मर्फी, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, लैची शॉ, टॉम स्ट्रैकर, विल सदरलैंड, हेनरी थॉर्नटन।

Australia a test and odi squad announced for india tour

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 11, 2025 | 03:35 PM

Topics:  

  • Australia
  • Australia Cricket Team
  • Cricket
  • Team India A

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.