Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

AUS W vs IND W: पिंक बॉल टेस्ट की पहली पारी में 198 पर सिमटी भारतीय टीम, एनाबेल सदरलैंड ने झटके 4 विकेट

AUS W vs IND W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पहली पारी में 198 रन पर ऑलआउट हो गई। जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतक जड़ा, एनाबेल सदरलैंड ने 4 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में हावी रहा।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 06, 2026 | 06:06 PM

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Australia Women vs India Women, Only Test: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र टेस्ट मैच वाका के मैदान पर खेला जा रहा है। शुक्रवार को पहली पारी में भारत की पूरी टीम 198 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पिंक बॉल से खेले जा रहे टेस्ट में एनाबेल सदरलैंड ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतकीय पारी खेली।

पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और स्मृति मंधाना महज 4 रन बनाकर आउट हुईं। प्रतीका रावल ने 3 चौकों की मदद से 18 रन बनाने के बाद एनाबेल सदरलैंड का शिकार बनीं।

जेमिमा रोड्रिग्स का अर्धशतक

शेफाली वर्मा अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहीं और 35 रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा रोड्रिग्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 84 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में जेमिमा ने 7 चौके लगाए। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका।

सम्बंधित ख़बरें

AUS W vs IND W: डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन गिरे 13 विकेट, भारत के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

IND vs AUS: फिर होगा पिंक बॉल टेस्ट का घमासान, ऑस्ट्रेलियाई चुनौती के लिए तैयार टीम इंडिया; देखें शेड्यूल

World Cup 2026 के बीच ऑस्ट्रेलिया स्टार ग्लेन मैक्सवेल के बड़ा बयान, अपने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी

‘मेरी मेहनत रंग…,’ भारत के खिलाफ डेब्यू करने के लिए उत्साहित है ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मैटलन ब्राउन

काश्वी गौतम की धमाकेदार पारी

कप्तान हरमनप्रीत कौर भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 19 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। दीप्ति शर्मा ने अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 7 रन बनाकर आउट हुईं। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष 41 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 11 रन ही बना सकीं। स्नेह राणा 5 रन बनाकर आउट हुईं। काश्वी गौतम 54 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद रहीं। क्रांति गौड़ एक रन ही बना सकीं। सायली सतघरे ने सिर्फ 7 रनों का योगदान दिया।

एनाबेल सदरलैंड का शानदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में एनाबेल सदरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, लूसी हैमिल्टन ने 31 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए, जबकि डार्सी ब्राउन ने दो विकेट झटके। एश्ले गार्डनर ने ऋचा घोष का विकेट अपने नाम किया। भारतीय टीम ने पर्थ की उछाल भरी पिच पर लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, जिसके चलते टीम 200 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup में न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म होगा हार का सिलसिला? खिताबी मुकाबले में जीत हासिल करने उतरेगा भारत

करियर का आखिरी मुकाबला खेल रही एलिसा हीली

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी एलिसा हीली अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेल रही है। उन्होंने इस सीरीज से पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया था। एलिसा हीली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारत को 3-0 से वनडे सीरीज में हराया। वहीं अब हीली की नजरें जीत के साथ विदा लेने पर होगी।

Aus w vs ind w pink ball test india 198 annabel sutherland 4 wickets

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 06, 2026 | 06:05 PM

Topics:  

  • Australia Cricket Team
  • India vs Australia
  • Indian Women's Cricket Team
  • Women's Cricket

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.