Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

24 से 48 घंटों में होगा एशिया कप के शेड्यूल की घोषणा, भारत-पाक का होगा मुकाबला

Asia Cup Schedule Announced Soon: एशिया कप के कार्यक्रम की घोषणा जल्द की जाएगी। एक रिपोर्ट के अनुसार एशिया कप के शेड्यूल की घोषणा अगले 24 से 48 घंटे के बीच हो सकती है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jul 26, 2025 | 04:10 PM

एशिया कप ट्रॉफी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Asia Cup Schedule Announced Soon: एशिया कप 2025 के शेड्यूल की घोषणा जल्द की जाएगी। इस टूर्नामेंट को लेकर अब सारी अड़चनें खत्म हो गई है। इस टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा अगले 24 से 48 घंटों में की जा सकती है। हो सकता है कि एशिया कप के शेड्यूल की घोषणा आज शनिवार 26 जुलाई को रात तक हो जाए।

क्रिकबज के एक रिपोर्ट के अनुसार एशिया कप 2025 का कार्यक्रम शनिवार 26 जुलाई को या फिर अगले एक-दो दिनों में जारी किया जा सकता है। यह घोषणा ढाका में हाल ही में हुई एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक के बाद की जाएगी, जिसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच राजनयिक तनाव के कारण कुछ मतभेद उभरे थे। इन मुद्दों के समाधान के बाद अब कार्यक्रम जारी किया जाना केवल औपचारिकता रह गया है।

10 से 28 सितंबर के बीच होगा टूर्नामेंट

आज बैठक में पूरे कार्यक्रम को चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाने की उम्मीद है। वहीं इस टूर्नामेंट का शेड्यूल सोमवार तक जारी किया जा सकता है। पिछले रिपोर्ट के अनुसार एशिया का 10 सितंबर से 28 सिंतबर तक आयोजित होगी। हालांकि अभी तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा कि इस बीच ही एशिया कप का आयोजन किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

ब्रिटेन से लेकर नेपाल तक, PAK ने एक साथ बदले 19 देशों के राजदूत; मुनीर के ‘खास’ उस्मान को मिली लंदन की कमान

सऊदी का साथ पाकिस्तान को पड़ेगा भारी! जानें कैसे ईरान का ‘तालिबान कार्ड’ बिगाड़ेगा शहबाज का खेल

चुनाव से पहले शहबाज ने बांग्लादेश में उतारी फौज! यूनुस ने बिछा दिया रेड कार्पेट, खातिरदारी में जुटा पूरा अमला

SWAT चैलेंज में चीनी लड़कियों के सामने ढेर हुए NSG कमांडो! क्या है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे VIDEO का सच?

इस बार एशिया कप की मेजबानी बीसीसीआई के पास है। हालांकि बीसीसीआई इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में नहीं करेगा। यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरत (यूएई) और अबू धाबी में आयोजित किया जा सकता है। इसकी भी पुष्टि शेड्यूल के साथ ही की जाएगी।

टूर्नामेंट में 8 टीमें होगी शामिल

इस टूर्नामेंट में 8 टीमें शामिल होंगी। इसमें भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग, यूएई और ओमन की टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। इस टूर्नामेंट में कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ग्रुप में ही रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: एशिया कप की मेजबानी के लिए तैयार हुआ BCCI, भारत में नहीं होगा ये टूर्नामेंट

चिर-प्रतिद्वंद्वी के एक ग्रुप में रहने से मुकाबले का मजा दोगुना हो जाएगा। अगर दोनों टीमें एक ग्रुप में रहती है तो पहले लीग मुकाबले में आपस में भिड़ेगी। उसके बाद सुपर 4 में दोनों टीमों का टक्कर होगा और अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचने में सफल रहती है तो फिर फाइनल में भी भिड़ंत होगा।

ढाका बैठक के बाद बीसीसीआई को टूर्नामेंट के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने की ज़िम्मेदारी दी गई है। बीसीसीआई ने एसीसी सदस्यों को बताया कि कार्यक्रम की घोषणा से पहले उन्हें व्यावसायिक साझेदारों के साथ कुछ लंबित मुद्दों को सुलझाना है। अब जब ये बातें लगभग स्पष्ट हो चुकी हैं, तो घोषणा जल्द ही एसीसी के आधिकारिक मंच के ज़रिए की जाएगी।

Asia cup schedule announced in 24 to 48 hours

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2025 | 04:06 PM

Topics:  

  • Asia Cup
  • BCCI
  • Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.