Asia Cup Rising Stars 2025 का आगाज आज 14 नवंबर से, कब होगा भारत का मुकाबला; देखें पूरा शेड्यूल

Asia Cup Rising Stars 2025: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 की शुरुआत आज 14 नवंबर से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट कतर में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेगी।
Asia Cup Rising Stars: भारत का सेमीफाइनल! जानिए TV और मोबाइल पर फ्री लाइव देखने का सबसे आसान तरीका
एशिया कप राइजिंग स्टार्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Asia Cup Rising Stars 2025: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 की शुरुआत 14 नवंबर से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट का नाम एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप से बदलकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य उभरते सितारों को मौका देना है, ताकि वो आगे चलकर अपने देश के लिए शानदार प्रदर्शन कर सके।

पहले इस प्रतियोगिता में टेस्ट खेलने वाले देश अपने अंडर-23 खिलाड़ियों को मैदान में उतारते थे, लेकिन अब वे अपनी ‘ए’ टीमों के साथ खेलेंगे, जबकि एसोसिएट सदस्य देश अपनी मुख्य टीम मैदान में उतारेंगे। इस क्षेत्रीय टूर्नामेंट का सातवां संस्करण 14 नवंबर से कतर में शुरू होगा और फाइनल 23 नवंबर को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें भाग लेंगी, जिन्हें दो समूहों में चार-चार टीमों के साथ विभाजित किया गया है।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के लिए 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में अफगानिस्तान ए, श्रीलंका ए, बांग्लादेश ए और हांगकांग की टीम शामिल है। वहीं ग्रुप बी में भारत ए, पाकिस्तान शाहीन, यूएई और ओमान टीम को रखा गया है।

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 का शेड्यूल

तारीख मैच समय (IST)
14 नवम्बर पाकिस्तान A बनाम ओमान 12:00 PM IST
14 नवम्बर भारत A बनाम यूएई 5:00 PM IST
15 नवम्बर बांगलादेश A बनाम हॉन्ग कांग 12:00 PM IST
15 नवम्बर श्रीलंका A बनाम अफगानिस्तान A 5:00 PM IST
16 नवम्बर यूएई बनाम ओमान 3:00 PM IST
16 नवम्बर भारत A बनाम पाकिस्तान A 8:00 PM IST
17 नवम्बर श्रीलंका A बनाम हॉन्ग कांग 3:00 PM IST
17 नवम्बर बांगलादेश A बनाम अफगानिस्तान A 8:00 PM IST
18 नवम्बर पाकिस्तान A बनाम यूएई 3:00 PM IST
18 नवम्बर भारत A बनाम ओमान 8:00 PM IST
19 नवम्बर अफगानिस्तान A बनाम हॉन्ग कांग 3:00 PM IST
19 नवम्बर श्रीलंका A बनाम बांगलादेश A 8:00 PM IST
21 नवम्बर सेमीफाइनल 1 – A1 बनाम B2 3:00 PM IST
21 नवम्बर सेमीफाइनल 2 – B1 बनाम A2 8:00 PM IST
23 नवम्बर फाइनल 8:00 PM IST

इस टूर्नामेंट को कहां देख सकते हैं लाइव

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मैचों का टीवी प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जिससे दर्शक आसानी से सभी मुकाबले देख सकेंगे। इसके साथ ही, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए सोनी लिव एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म होगा, जहां क्रिकेट प्रेमी अपने मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस पर टूर्नामेंट के सभी रोमांचक मैचों का आनंद ले सकते हैं। दर्शक इस मुकाबले को टीवी के साथ मोबाइल पर भी देख सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com