एशिया कप के लिए सभी 8 देशों ने किया अपने स्क्वाड का ऐलान, देखें किस टीम में किसको मिली जगह
Asia Cup 2025 Squad for all 8 Teams: एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही है। एशिया कप के लिए सभी टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
एशिया कप (फोटो-सोशल मीडिया)
Asia Cup 2025 Squad for all 8 Teams: एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होगी। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही है। सभी 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। एशिया कप को टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए इस टूर्नामेंट को टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जा रहा है।
एशिया कप की मेजबानी भारत के पास है, लेकिन इस बार बीसीसीआई ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में कराने का फैसला किया है। एशिया कप के कुल 19 मैच दो प्रमुख जगहों दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे। इस शानदार टूर्नामेंट में आठ शीर्ष टीमों की नजरें एशिया कप के खिताब पर टिकी होंगी, जो खिलाड़ियों और प्रशंसकों दोनों के लिए रोमांचक मुकाबलों से भरपूर होगा।
दो ग्रुप में इन टीमों को बांटा गया
इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ओमान, हांगकांग, और यूएई की टीम को शामिल किया गया है। सभी टीमों की घोषणा हो चुकी है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान को रखा गया है। वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग को रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना पर ICC का कड़ा एक्शन, श्रीलंका के खिलाफ मैच में गुस्सा दिखाना पड़ा भारी
नागपुर VPL ऑक्शन में छाए अपूर्व वानखेड़े, बने सबसे महंगे खिलाड़ी; फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर लुटाया पैसा
IPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO
IPL 2026: रियान पराग को मिली स्मोकिंग की सजा, आईपीएल ने लिया सख्त एक्शन; लगा भारी जुर्माना
जीत के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में दुनिया की नंबर 1 टी20 टीम भारत खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम खिताब का सबसे प्रबल दावेदार भी है। हालांकि, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसी मजबूत और अनुभवशील टीमों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ये टीमें किसी भी दिन बड़ा उलटफेर करने की क्षमता रखती हैं।
एशिया कप के लिए सभी 8 टीमों का पूरा स्क्वाड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी और सुफयान मोकिम।
यह भी पढ़ें: एशिया कप के लिए अब तक 4 देशों ने किया अपने स्क्वाड का ऐलान, देखें किस-किस ने घोषित की टीम
श्रीलंका: चरिथ असलXका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना।
हांगकांग: यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात (उप-कप्तान), जीशान अली, नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएत्जी, अंशुमन रथ, कल्हण मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, हारून मोहम्मद अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, अनस खान और एहसान खान.
बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, नुरुल हसन सोहन, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम और मोहम्मद सैफुद्दीन।
यह भी पढ़ें: सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड हो गया और अमीर, BCCI ने पिछले पांच सालों में की 14,627 करोड़ की कमाई
अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।
ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा (विकेटकीपर), विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफयान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मुहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।
यूएई: मुहम्मद वसीम (कप्तान), मुहम्मद जोहैब, आसिफ खान, अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), हर्षित कौशिक, हैदर अली, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह, एथन डिसूजा, ध्रुव पराशर, मुहम्मद जवादुल्लाह, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), सगीर खान, मतिउल्लाह खान।
