IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव की नजरें बड़े रिकॉर्ड पर, एशिया कप 2025 में रच सकते हैं इतिहास
Asia Cup 2025, India vs Pakistan: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया एशिया कप 2025 के फाइनल के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां उसका मुकाबला पाकिस्तान की टीम से होगा।
- Written By: संजय बिष्ट
सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Asia Cup 2025: 28 सितंबर को एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार होगा जब भारत और पाकिस्तान सीधे फाइनल में आमने-सामना करेंगे। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अब तक लगातार 6 मुकाबले जीतकर फाइनल का रास्ता तय किया है, जबकि पाकिस्तान को केवल 2 हार मिली हैं, और दोनों ही हार भारत के खिलाफ आई हैं। अब दोनों टीमें तीसरी बार इस टूर्नामेंट में भिड़ने जा रही हैं। ये ही कारण है कि इस महामुकाबले पर पूरी दुनिया की नजरें बनीं हुई हैं।
सूर्या की नजरें इस रिकॉर्ड पर
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए यह मैच व्यक्तिगत रूप से भी खास होगा। अगर सूर्या फाइनल में 2 छक्के लगाने में कामयाब होते हैं, तो वह T20I में अपने 150वें छक्के पूरे कर लेंगे। ऐसा कर पाने वाले वह रोहित शर्मा के बाद भारत के दूसरे और दुनिया के सिर्फ पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे। सूर्या ने अब तक 89 T20I मैचों में 84 पारियों में 2669 रन बनाए हैं, उनका औसत 37.59 और स्ट्राइक रेट 164.65 है। इसके अलावा उनके नाम 4 शतक और 21 अर्धशतक दर्ज हैं।
T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा 205, मुहम्मद वसीम 183, मार्टिन गुप्टिल 173, जोस बटलर 171 और निकोलस पूरन 149 छक्कों के साथ शामिल हैं। सूर्यकुमार यादव के नाम 148 छक्के हैं, और दो और छक्कों के साथ वह इस प्रतिष्ठित क्लब में शामिल हो जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
दोस्ती, खराब प्रदर्शन या फिर कप्तान के खिलाफ गुटबाजी! IPL 2026 में MI की बर्बादी के पीछे का क्या है कारण?
MI vs RCB: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, IPL में सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में धोनी-कोहली की बराबरी
T20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 14 जून को खेलेगी अपना पहला मैच, ये रहा 15 सदस्यीय स्क्वॉड
सूर्या रच सकते हैं इतिहास
T20 क्रिकेट में सूर्या अब तक 331 मैचों की 306 पारियों में 382 छक्के जड़ चुके हैं और उनके कुल रन 8691 हैं। वह विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन के बाद चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। जुलाई 2021 में डेब्यू करने वाले सूर्या के लिए फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीतना भी ऐतिहासिक पल साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल या गर्मी बनेगी विलेन? जानिए दुबई के मौसम का हाल
इतिहास में बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान को हराने का गौरव अब तक सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी को मिला है। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान को शिकस्त देकर खिताब जीता था। अब सूर्या के पास इसे दोहराने और खुद का नाम T20I इतिहास में दर्ज कराने का शानदार अवसर है।
