WPL 2026 से पहले गुजरात जायंट्स ने खेला बड़ा दांव, एश्ले गार्डनर को सौंपी कप्तानी
Ashleigh Gardner: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एशले गार्डनर महिला प्रीमियर लीग(WPL) 2026 में गुजरात जायंट्स की कप्तानी करेंगी। फ्रेंचाइजी ने 3.50 करोड़ रुपये में उन्हें रिटेन किया था।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
एश्ले गार्डनर (फोटो-सोशल मीडिया)
Ashleigh Gardner To Captain Gujarat Giants In WPL 2026: डब्ल्यूपीएल 2026 के लिए गुजरात जायंट्स ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के लिए गुजरात जायंट्स की कप्तान नियुक्त किया गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 9 जनवरी, 2026 से नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगी। अहमदाबाद स्थित अडानी समूह के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ने सोमवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी आधिकारिक घोषणा की।
28 वर्षीय एश्ले गार्डनर पिछले तीन सीजन से गुजरात जायंट्स का अहम हिस्सा रही हैं। उन्होंने अब तक फ्रेंचाइजी के लिए 25 WPL मुकाबले खेले हैं, जिनमें 567 रन बनाने के साथ-साथ 25 विकेट भी झटके हैं। WPL 2026 की नीलामी से पहले गुजरात जायंट्स ने गार्डनर को 3.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वह आगामी सीज़न में सबसे ज़्यादा सैलरी पाने वाली शीर्ष तीन खिलाड़ियों में शामिल होंगी।
🎺 OFFICIAL ANNOUNCEMENT Experience in her stride.
Belief in her voice. ❤️🔥 Ash Gardner steps up once more as our CAPTAIN, primed to take us to glory. 🧡✊#GujaratGiants #BringItOn #Adani #GameOnGujaratStrong #TATAWPL pic.twitter.com/peivWRCSBx — Gujarat Giants (@Giant_Cricket) December 29, 2025
सम्बंधित ख़बरें
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्मृति मंधाना की मां का रिएक्शन; पलाश मुच्छल का जिक्र कर इंटरनेट पर मचाया तहलका
RCB की खिताबी जीत पर विराट कोहली ने मंधाना के लिए लिखी खास बात, WPL जीत को लेकर पोस्ट हो रहा वायरल
WPL 2026: स्मृति मंधाना से लेकर हरनमप्रीत कौर तक…किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड? यहां देखें पूरी लिस्ट
WPL 2026: दूसरी बार चैंपियन बनी RCB, लगातार चौथी बार फाइनल हारी दिल्ली कैपिटल्स
कप्तानी की घोषणा करते हुए गुजरात जायंट्स ने X पर लिखा, “आधिकारिक घोषणा। उनके अंदाज़ में अनुभव। उनकी आवाज़ में विश्वास। एश गार्डनर एक बार फिर हमारी कप्तान के तौर पर आगे बढ़ रही हैं, जो हमें जीत दिलाने के लिए तैयार हैं।”
WPL 2025 में भी की थी गुजरात की कप्तानी
गार्डनर ने WPL 2025 में भी गुजरात जायंट्स की कमान संभाली थी, जहां उन्होंने बेथ मूनी की जगह कप्तानी की जिम्मेदारी ली थी। कप्तान के तौर पर अपने पहले सीजन में गार्डनर ने 9 में से चार मैचों में जीत दिलाई और टीम को टॉप-3 में पहुंचाकर नॉकआउट चरण तक पहुंचाया। हालांकि, एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 रनों की हार के साथ गुजरात जायंट्स का सफर यहीं समाप्त हो गया और टीम फाइनल में जगह नहीं बना सकी।
यह भी पढ़ें: WPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस का मास्टर स्ट्रोक, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को सौंपी अहम जिम्मेदारी
गार्डनर का करियर
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एश्ले गार्डनर का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। वह अब तक ऑस्ट्रेलिया, गुजरात जायंट्स, ट्रेंट रॉकेट्स और सिडनी सिक्सर्स के लिए कुल 282 टी20 मुकाबले खेल चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने 5091 रन बनाए हैं, 242 विकेट लिए हैं और 102 कैच लपके हैं।
गार्डनर को आखिरी बार 11 दिसंबर, 2025 को महिला बिग बैश लीग (WBBL) में सिडनी सिक्सर्स की कप्तानी करते हुए देखा गया था। WBBL 2025 में उन्होंने 10 मैचों में 143 रन बनाए और 19 विकेट लेकर संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज़ रहीं। हालांकि, सिडनी सिक्सर्स फाइनल में नहीं पहुंच सकी और चैलेंजर मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स से 11 रनों से हार गई।
